फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Inspector son shopper beaten , thrown counter

दरोगा पुत्र ने दुकानदार को पीटा, काउंटर फेंका

Tue, 19 May 2015 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
अमर उजाला ब्यूरो महोबा। Updated Tue, 19 May 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Inspector son shopper beaten , thrown counter
शराब के पैसे न देने पर दरोगा पुत्र ने दुकानदार को पीट दिया। दुकान का
विज्ञापन
काउंटर सड़क पर फेंक दिया। मुख्य बाजार तिकोना चौकी के पास हुई घटना से अफरातफरी मच गई। दुकानदार ने लूट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दरोगा पुत्र को हिरासत में ले लिया। थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला बहादुरगंज तराई निवासी अशनान खां की तिकोना चौकी के पास बटन की दुकान है। मोहल्ले का ही विपिन हाथरस में तैनात दरोगा का बेटा है। वह मंगलवार की शाम अशनान की दुकान पहुंचा। पिता की

हनक में विपिन ने अशनान से शराब पीने के लिए पैसे मांगे। अशनान ने इंकार किया तो विपिन भड़क गया। उसने दुकानदार को पीट दिया और दुकान का काउंटर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद देख लेने की धमकी देकर चला गया। घटना सूचना पर तिकोना चौकी पुलिस मौके पर जा पहुंची। घटनास्थल चौकी इलाके का न होनेे के कारण चली गई।  कुछ समय बाद बजरिया चौकी प्रभारी जगमोहन भदौरिया आ गए। दुकानदार ने विपिन पर दुकान से 18 हजार रुपये लूट

ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने विपिन को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान मामला मारपीट का निकला। चौकी प्रभारी ने बताया कि शराब के लिए  रुपयों को लेकर मारपीट हुई थी। लूट की बात जांच में झूठी पाई गई। उन्होंने बताया कि विपिन के पिता हाथरस में दरोगा हैं। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

भाइयों में चले लाठी डंडे, दो घायल
मकान बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में दो लोग घायल हो गए। मामले की क्रास एनसीआर दर्ज की गई है। गांव कुंवरपुर निवासी अवनीश और महेश कुमार सगे भाई हैं। दोनों के बीच मकान के बंटवारे का विवाद चल रहा है। मंगलवार को इसके चलते दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठीडंडे चले। इसमें अवनीश और महेश घायल हो

गए। एक तरफ से अवनीश कुमार ने शीशराम, महेश कुमार, राजेश कुमार, सुदीप और दूसरे पक्ष से महेश कुमार ने हाकिम सिंह, ब्रजेश, अवनीश और संजीव के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई है। उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर अगू निवासी रवींद्र शर्मा ने गांव के ही जयपाल के खिलाफ एनसीआर दर्ज कराई। दर्ज कराई गई एनसीआर में कहा गया कि रवींद्र शर्मा का पुत्र कमल किशोर घर के दरवाजे पर खड़ा था। हमलावर आया और पुरानी रंजिश के चलते गालीगलौज करते हुए कमल किशोर को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed