{"_id":"575867c14f1c1bc1459c5229","slug":"information-thief-nabbed-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":" सूचना पर पुलिस ने चोर को धर दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सूचना पर पुलिस ने चोर को धर दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों के जेवर बरामद किए हैं। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान उसने मऊदरवाजा में लेखपाल के यहां हुई चोरी समेत तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। एसपी ने पुलिस टीम को ईनाम दिया
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर उसके पास से लाखों के जेवर बरामद किए हैं। उसके दो साथी भागने में सफल रहे। इस दौरान उसने मऊदरवाजा में लेखपाल के यहां हुई चोरी समेत तीन चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है। एसपी ने पुलिस टीम को ईनाम दिया।
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के मोहल्ला अमीन खां निवासी लेखपाल मानसिंह 24 अप्रैल को रिश्तेदारी में गए थे। रात में चोरों ने उनके घर से लाखों के जेवर और नगदी पार कर दी थी। लेखपाल ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और घटना के खुलासे की मांग एसपी से मांग की थी। एसपी के निर्देश पर एसओ सुनील यादव घटना का खुलासा करने में लग गए। एसओ सर्विलांस प्रभारी कुलदीप दीक्षित और स्वाट प्रभारी की टीम के साथ चोरों की तलाश में छापेमारी करने लगे। इस बीच सूचना मिली कि मारकंडेय शर्मा निवासी रेहा थाना मऊदरवाजा चोरी का माल बेचने के लिए अपने साथियों के साथ जा रहा है।
इस सूचना पर पुलिस टीम ने सीपी स्कूल तिराहा के पास घेराबंदी कर ली। पुलिस को देखकर मारकंडेय शर्मा के दो साथी भागने में सफल हो गए। पुलिस ने मारकंडेय को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान 315 बोर तमंचा, कारतूस बरामद हुए। एसपी राजेश कृष्ण ने पुलिस लाइन में वार्ता के दौरान कहा कि पकड़े गए चोर ने लेखपाल मानसिंह और मऊदरवाजा के मोहल्ला तलैया साहाबजादगान निवासी अशफाक के घर से 10 मई की रात चोरी की घटना कबूली है।
विज्ञापन
पकड़े गए शातिर के दो साथी विमल उर्फ गुड्डू यादव निवासी पूरनपुर थाना ऊसराहार जिला इटावा और देवेंद्र उर्फ पिंकू यादव निवासी पलेरा थाना छिबरामऊ जिला कन्नौज भाग गए हैं। इनकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ 22 मुकदमे दर्ज हैं। इस शातिर ने जिला कासगंज के थाना पटियाली में एक लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस लूट में एक की हत्या कर दी गई थी। इनके पास से सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं। इनकी कीमत लाखों में बताई जा रही है।