{"_id":"584d97ec4f1c1b733a2c396a","slug":"fog-in-the-guise-of-a-victim-of-foreign-birds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे की आड़ में विदेशी पक्षियोें का शिकार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे की आड़ में विदेशी पक्षियोें का शिकार
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Sun, 11 Dec 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुठला झील।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सर्दी के मौसम में कुठला झील पर विदेश से विभिन्न प्रकार के पक्षी आते हैं। इन पक्षियों पर शिकारियों ने नजर डालनी शुरू कर दी है। इस कारण कोहरे की आड़ में गोली मारकर इन पक्षियों का शिकार करना शुरू कर दिया गया है। कुछ शिकारी झील में मछली मारने के बहाने जाल डालने के दौरान पक्षियों को शिकार बना लेते हैं। इससे आसपास के लोग काफी परेशान हैं।
अमृतपुर क्षेत्र में स्थित कुठला झील में प्रत्येक वर्ष सर्दी के मौसम में विभिन्न प्रकार के विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो जाता है। यह फरवरी माह के अंत तक यहां रहते और इसके बाद यहां से चले जाते हैं।
विज्ञापन
इन पक्षियों को देखने के लिए आसपास जिलों से लोग आते हैं। कुछ स्कूलों के शिक्षक भी पढ़ने वाले बच्चों को विदेशी पक्षी दिखाने झील किनारे ले जाते हैं।
विज्ञापन
इस समय कुठला झील में विदेशी पक्षियों का आना शुरू हो गया है। पक्षियों के आते ही शिकारियों ने इन पर नजर लगानी शुरू कर दी है। झील से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर के बाबा राजेश्वर दास
और गांव नगला हूसा निवासी ब्रजेश यादव का कहना है कि कुछ लोग झील में मछली मारने आते हैं और मछली मारने के सहारे पक्षियों का शिकार जाल डालकर करते हैं। शाम होते ही कोहरा हो जाता है। इसका फायदा उठाकर शिकारी झील के आसपास आते और शिकार करते हैं। कई बार फायर की आवाज सुन चुके हैं। ग्रामीणों ने कई बार शिकार करने वाले लोगों को टोका भी है।
थानाध्यक्ष पीतम सिंह ने बताया कि शिकारियों पर शिकंजा कसा जाएगा। प्रधान और वन विभाग के अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता कर शिकारियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की रणनीति बनाई जाएगी।