{"_id":"59593ad94f1c1b1d4d8b487d","slug":"five-injured-including-two-jawans","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट-फायरिंग में दो जवान सहित पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मारपीट-फायरिंग में दो जवान सहित पांच घायल
farrukhabad
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के बाद कोतवाली में मौजूद साधूराम, मुकेश व राममूर्ति।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कायमगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव ब्राहिमपुर जागीर में पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, ईंट-पत्थर चले। फायरिंग भी हुई। इसमें पीएसी व आरपीएफ जवान सहित पांच लोग घायल हो गए।
27 जून को गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी अरविंद कठेरिया की बकरी गंाव के अमर सिंह जाटव के खेत में घुस गई थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में गालीगलौज व मारपीट हो गई थी। कोतवाली पुलिस ने एक पक्ष से रामरूप व उसके भांजे श्यामसुंदर व दूसरे पक्ष के अमर सिंह व अवधेश का शांतिभंग में चालान किया था। शनिवार को 28 बटालियन पीएसी इटावा में तैनात गांव ब्राहिमपुर जागीर निवासी साधूराम भतीजे विक्रम की शादी में गांव में आए थे।
वहीं आरपीएफ चंडीगढ़ में तैनात उनका बड़ा दामाद मुकेश निवासी पटियाली जनपद कासगंज व छोटा दामाद पीलीभीत पुलिस में तैनात सोवरन सिंह निवासी आदलपुर भी इस मौके पर गांव आए थे। शनिवार देर शाम विक्रम के तिलक चढ़ने की तैयारी हो रही थी। बताया जाता है कि इस दौरान गांव का सुरेश कठेरिया साधूराम से 27 जून को हुए झगडे़ की बात कर रहा था। तभी दोनों पक्षों के लोग पहुंच गए और उनमें गाली गलौज मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
देखते ही देखते दोनों तरफ से जमकर ईट-पत्थर व लाठी-डंडे चलने के बाद फायरिंग होने लगी। इससे भगदड़ मच गई। मारपीट में एक पक्ष से साधूराम, मुकेश वहीं दूसरे पक्ष से रामरूप, राजबेटी व जिलेदार घायल हो गए। फायरिंग की सूचना पर सीओ नरेश कुमार, कोतवाली कायमगंज, थाना कंपिल व शमसाबाद व यूपी 100 पुलिस भी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। घायलों को सीएचसी ले जाकर इलाज कराया।