फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Fire- four huts Jlin

आग से चार झोपड़ियां जलीं

Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Sun, 26 Apr 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Fire- four huts Jlin

संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग से चार झोपड़ियों

विज्ञापन
में रखी नगदी, जेवरात समेत घरेलू सामान राख हो गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग बुझाई। आग से लाखों का नुकसान हुआ। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर तहकीकात की। एक ग्रामीण की बेटी के विवाह के लिए रखे दहेज के सामान के साथ जेवरात भी जल गए।

गांव करनपुर निवासी परशुराम की बेटी की बारात 28 अप्रैल को नवाबगंज थाना क्षेत्र के गांव ढुड़ियापुर से आनी है। घर में रिश्तेदार भी आए हैं। रविवार सुबह करीब 9 बजे परशुराम की झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
 आग की लपटें देख परिजन और नाते रिश्तेदार शोर मचाते हुए बाहर भागे। आग ने कुछ ही देर में पड़ोसी हरनाथ सिंह, अभिनंदन और रामबाबू की झोपड़ियों को भी चपेट में ले लिया।

धू धू कर जलती झोपड़ियों को बुझाने के लिए ग्रामीण दौड़ पड़े। पंपसेट चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। परशुराम ने बताया कि आग से 50 हजार रुपये, दहेज का सामान, सात पीपा घी, दो बोरी चीनी, सवा लाख के जेवर, हरनाथ ने बताया पांच हजार रुपये, घरेलू सामान, अभिनंदन ने बताया कि एक हजार रुपये, घरेलू सामान और रामबाबू ने बताया कि घरेलू सामान जलकर राख हो गया।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed