फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Father - son tractor - trolley looted knockout

पिता-पुत्र को पीटकर ट्रैक्टर-ट्राली लूटी

Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Tue, 06 Jan 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
चीनी मिल कायमगंज से गन्ना उतारकर घर लौट रहे पिता-पुत्र से कार सवार
विज्ञापन
बदमाशों ने असलहों के बल पर ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली। विरोध करने पर पिता-पुत्र को पीटा और हाथपैर बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। बंधन छुड़वाकर पीड़ित कंपिल थाने पहुंचे और घटना की सूचना दी। पुलिस ने चार अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

थाना क्षेत्र के गांव सवितापुर निवासी किशनपाल अपने पुत्र रामकिशन के साथ सोमवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली से गन्ना लेकर चीनी मिल कायमगंज गए थे। रात करीब 9 बजे दोनों लौट रहे थे। ट्रैक्टर रामकिशन चला रहे थे। किशनपाल के मुताबिक कताई सूत मिल कंपिल स्थित अभय फिलिंग स्टेशन के पास दो बदमाशों ने हाथ देकर ट्रैक्टर-ट्राली रुकवाई

और बिलहा जाने की कहकर बैठ गए। आगे निकलने पर सिवारा रोड के पास एक सफेद मारुति कार से दो बदमाश आए और ओवरटेक कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। इस दौरान किशनपाल के पास बैठे बदमाश ने तमंचा दिखाकर रामकिशन से ट्रैक्टर रुकवा लिया।

विरोध करने पर बदमाशों ने किशनपाल को तमंचे की बट से घायल कर दिया। ट्रैक्टर रुकते ही कार से उतरे दो बदमाशों ने तमंचे निकाल लिए और पिता-पुत्र को नीचे उतारकर हाथपैर बांधकर सड़क किनारे डाल दिया। इसके बाद एक बदमाश ट्रैक्टर-ट्राली लेकर कंपिल की ओर रवाना हो गया। पीछे दूसरा बदमाश कार लेकर चल दिया। दो बदमाश पिता-पुत्र की रखवाली करते रहे।

करीब पौन घंटे बाद कार लौटी और दोनों को लेकर कंपिल की ओर रवाना हो गई। पिता-पुत्र ने जैसे-तैसे अपने बंधन खोले और कंपिल थाने पहुंचे। कार्यवाहक थानाध्यक्ष हरिओम शर्मा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे  लेकिन बदमाशों का पता नहीं चला। रामकिशन ने अज्ञात चार बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशनपाल ने बताया कि करीब पांच माह पहले ही ट्रैक्टर निकाला था। ट्रैक्टर पर नंबर भी नहीं पड़ा है।  

घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी
शमसाबाद। थाना क्षेत्र के गांव खुड़नावैध में सोमवार रात घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी हो गई। गांव खुड़नावैध निवासी उमाकांत गंगवार के घर के बाहर ट्राली खड़ी थी। रात में चोर ट्राली  ले गए। मंगलवार सुबह उमाकांत ने फैजबाग चौकी में तहरीर दी।

नाकाबपोश बदमाशों ने दंपति को लूटा
नवाबगंज। बाइक से घर लौट रहे दंपति को बाइक सवार बदमाशों ने तमंचा लगा कर लूट लिया। थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। जिला एटा के कस्बा अलीगंज निवासी राजेश कुमार पत्नी प्रतिभा के साथ अपनी रिश्तेदारी में आए थे।

यहां से शाम को घर लौट रहे थे। थाना क्षेत्र के सादिकापुर के पास पीछे से आ रही बाइक पर सवार दो बदमाशाें ने राजेश की बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने दंपति को तमंचा दिखा कर 20 हजार की नगदी, अंगूठी और  जंजीर लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश फरार हो गए। जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed