फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Employees strapped on mortgage-made petrol pump

कर्मचारियों को बंधक बना पेट्रोलपंप पर डाका

Mon, 08 Jan 2018 11:38 PM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Mon, 08 Jan 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
Employees strapped on mortgage-made petrol pump
damaged cctv camera - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

तीन दुकानों में चोरी के चौबीस घंटे के भीतर बदमाशों ने लूट की एक और वारदात कर पुलिस को खुली चुनौती दी है। सशस्त्र बदमाशों ने इटावा-बरेली हाइवे पर पेट्रोलपंप के कर्मचारियों को बंधक बनाकर 37 हजार रुपये और 58 हजार रुपये का डीजल लूट लिया। कर्मचारियों को बांध कर बदमाश भाग गए। क्षेत्राधिकारी ने जांच पड़ताल कर कर्मचारियों की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज की।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव धीरपुर चौराहा इटावा-बरेली हाइवे पर पेट्रोलपंप है। गांव खिमशेपुर निवासी रामनंदन और जिला कन्नौज थाना तालग्राम के गांव किशनपुर निवासी मोहित पेट्रोलपंप में काम करते हैं। रविवार रात कर्मचारी पंप बंद कर कमरे में सोने चले गए। रात करीब 12.30 बजे एक सफेद रंग की पिकप सवार बदमाश पंप पर आए। कर्मचारियों का कमरा खुला होने के कारण सभी बदमाश अंदर घुस गए। बदमाशों ने कर्मचारियों से गाड़ी में डीजल डालने को कहा। इस पर मोहित उठा और बदमाशों की गाड़ी में एक हजार रुपये का डीजल डाल दिया। पैसे मांगने पर एक बदमाश ने तमंचा निकाल कर कर्मचारी के लगा दिया। इसके बाद उसे कमरे की ओर ले आए। इस बीच पिकप सवार अन्य बदमाश भी मौके पर आ गए। बदमाशों ने तमंचे के बल पर कमरे में रखे रुपये लूट लिए और दोनाें कर्मचारियों के उनके कपड़ों से हाथपैर बांध दिए। बदमाशों ने पेट्रोलपंप पर लगे सीसी कैमरे को भी उखाड़ कर रख लिया। जाते-जाते बाहर लगे कैमरों को तोड़ दिया। बदमाशों ने पिकअप में रखे ड्रमों में डीजल भर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग गए। इस दौरान कुछ समय बाद मदनपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल सिंह गश्ती पुलिस के साथ पहुंचे। पेट्रोलपंप की लाइटें बंद देखकर उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। आवाज लगाने पर पुलिस कमरे में पहुंची। पुलिस ने कर्मचारियों के हाथपैर खोले। दरोगा ने इसकी सूचना आलाधिकारियों को दी। वाहनों की रात में ही चेकिंग कराई गई। हालांकि बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा था। सूचना पर क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह समेत आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कर्मचारी रामनंदन ने बताया कि बाइक व पिकप से छह-सात बदमाश थे। रामनंदन की तहरीर पर डकैती की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। कर्मचारियों ने बताया कि बदमाश पंप से 58 हजार रुपये का डीजल और पेट्रोल के साथ ही 37 हजार रुपये लूट ले गए। प्रभारी कोतवाल सुशील पटेल ने बताया कि जिला मैनपुरी के कुरावली में कुछ लोगों को पकड़ा गया है। कुछ सुराग हाथ लगे है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed