{"_id":"5b0700654f1c1b946e8b46ab","slug":"due-to-the-drowning-of-the-child-in-the-ganges-and-the-old-ganga-in-ganga","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में छात्र व बूढ़ी गंगा में बालक की डूबने से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गंगा में छात्र व बूढ़ी गंगा में बालक की डूबने से मौत
farrukhabad
Updated Thu, 24 May 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Godavari River
राजेपुर। पांचाल घाट चाचा के साथ गंगा नहाने गए छात्र की डूबने से मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने से इनकार करने पर परिजन शव लेकर चले गए। उधर, कंपिल में बूढ़ी गंगा पुल के नीचे भरे पानी में नहाते समय बालक गहराई में चला गया। परिजनों ने बेहोशी की हालत में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
गंगा दशहरा पर गुरुवार सुबह श्यामू कठेरिया भतीजे आकाश (13) पुत्र सर्वेश कठेरिया निवासी विरसिंहपुर के साथ पांचाल घाट गंगा स्नान करने गए थे। गंगा नहाते समय आकाश गहरे पानी में जाकर डूबने लगा। भतीजे को डूबते देख श्यामू ने शोरशराबा मचाना शुरू किया तो मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घाट पर मौजूद गोताखोरों ने किशोर को तलाशने के लिए छलांग लगा दी। करीब आधा घंटा मशक्कत के बाद आकाश को निकाल कर बाहर लाए। परिजन उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ज्ञानेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजन बगैर पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए। आकाश जूनियर हाईस्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। मृतक के एक भाई विकास और बहन कीर्ति हैं। पिता गुजरात में प्राइवेट नौकरी करते हैं। कंपिल प्रतिनिधि के अनुसार अकबरपुर गांव निवासी गुड्डू यादव का पुत्र हरिओम (8) सुबह बूढ़ी गंगा पुल के नीचे भरे पानी में दोस्तों के साथ नहाने गया था। नहाते समय वह गहराई में जाकर डूबने लगा। यह देखकर उसके दोस्तों ने उसको बाहर निकाला। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और बालक को लेकर सीएचसी गए। वहां हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसको लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।