फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   DM on the feet of DM, SP to write report

रिपोर्ट लिखाने को डीएम, एसपी के पैरों पर गिरी महिला

Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
farrukhabad
farrukhabad Updated Thu, 27 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM on the feet of DM, SP to write report
कलक्ट्रेट में बच्चों के साथ फरियाद लेकर आई रोती महिला। - फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। पति की हत्या की रिपोर्ट लिखाने के लिए भटक रही महिला गुरुवार को जिलाधिकारी के पास पहुंची। वह कार्यालय के बाहर करीब एक घंटे तक बच्चों के साथ बैठी रोती रही। डीएम और एसपी के कार्यालय के बाहर निकलते ही वह बच्चों समेत उनके पैरों पर गिर पड़ी। एसपी ने कायमगंज कोतवाल को मोबाइल से फोन कर फटकार लगाई और शाम तक जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


कायमगंज कोतवाली के मोहल्ला पाठक निवासी साधना शाक्य ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि 7 जुलाई 2017 को सुबह करीब 8:30 बजे वह रसोईघर में थी, तभी बाहर से देवर ने कुंडी लगा दी। कुछ देर बाद ससुर ने कुंडी खोली और बताया कि उसके पति की हाटअटैक से मौत हो गई।
विज्ञापन


पति का शव देखा तो गले में रस्सी के निशान थे। कमरे में रस्सी पड़ी हुई थी। इसके बाद ससुरालियों ने उसेे और बच्चों को घर में बंधक बना कर पति का अंतिम संस्कार कर दिया। 25 जुलाई को भाई के आने पर वह पति की हत्या की रिपोर्ट लिखाने कायमगंज कोतवाली गई। पुलिस ने उनको टरका दिया। इसके बाद 26 जुलाई को जब वह पुन: कायमगंज कोतवाली गई तो पुलिस ने उसे भगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed