फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Dish Operator killing in rupee transactions

रुपयों के लेनदेन में हुई डिश संचालक की हत्या

Mon, 20 Mar 2017 12:25 AM IST
अमर उजाला, फर्रुखाबाद
अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 20 Mar 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
Dish Operator killing in rupee transactions
पुलिस हिरासत में मौजूद हत्यारोपी डिश संचालक दुर्गेश। - फोटो : amar ujala
कोतवाली पुलिस ने डिश संचालक मुकेश शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी दूसरे डिश संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या होना सामने आया है। पुलिस ने घटना को अंजाम देने में प्रयुक्त डंडों को भी आरोपी के घर की छत से बरामद किया है। मामले में दो अन्य युवकों के नाम भी सामने आए हैं। कोतवाल द्रविड़ सिंह ने बताया कि मसेनी चौराहे के पास घेराबंदी कर मुख्य आरोपी डिश संचालक दुर्गेश मिश्रा को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दुर्गेश ने पुलिस को बताया है कि उसका श्रद्धा केबिल नेटवर्क के नाम से 500 कनेक्शन हैं। इसकी वसूली मुकेश व उसका भाई राजेश करता था। उसका कार्यालय मुकेश के घर के बाहर है। बीते कई महीने से मुकेश ने वसूल किया गया पूरा रुपया नहीं दिया। इससे उसके खिलाफ करीब डेढ़ लाख रुपये की आरसी कट गई। उसने कई बार उससे रुपये मांगे तो वह हाथापाई व मारपीट पर उतारू हो गया। पुलिस के अनुसार दुर्गेश ने बताया कि 27 फरवरी को सुबह 11 बजे रनवीर उर्फ बाबू को भेजकर उसने मुकेश को अपने घर पर बुलवा लिया।
विज्ञापन


वहां आवास विकास निवासी डिश कंपनी के प्रबंधक सतीश दुबे, सोनू पाठक व फतेहगढ़ निवासी शिवम भी मौके पर थे। मुकेश के पहुंचने पर उसने रुपये मांगे तो वह झगड़ा करते हुए चिल्लाने लगा। इस पर उन लोगों ने उसकी डंडों से जमकर पिटाई की। इसके बाद मरा समझकर उसे जमीन पर पड़ा छोड़कर वहां से चले आए। रात में शव को ठिकाने लगाने की योजना के तहत वे लोग पहुंचे तो देखा कि मुकेश बेड पर पड़ा है। इस पर वे उसे भूत समझकर डर गए और घर के अंदर ताला डालकर फरार हो गए। इसके बाद मुकेश शव का वहीं पड़ा पाया गया। कोतवाल ने बताया कि मुकदमे में सोनू व शिवम के नामों को भी जोड़ा गया है। अन्य फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed