फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Daughter has not given bail to father if he does not get bail

पिता को जमानत न मिलने पर बेटी ने दी जान

Thu, 30 Mar 2017 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Thu, 30 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Daughter has not given bail to father if he does not get bail
धार्मिक स्थल पर तैनात पुलिस व टूटा लटकता लाउडस्पीकर। - फोटो : amar ujala
जेल में बंद पिता की जमानत न होने से क्षुब्ध किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव पंचानामा भर कर परिजनाें के सुपुर्द कर दिया। थाना जहानगंज के गांव ढिपिन निवासी शिवानी (13) पुत्री राजेश यादव गांव इकदरिया स्थित लल्लूवंशी इंटर कालेज में कक्षा आठ में पढ़ती है।
विज्ञापन


गुरुवार को शिवानी परीक्षा देकर दोपहर करीब 11 बजे घर पर पहुंची। इसके कुछ ही देर बाद घर के बरामदे में फांसी लगा कर जान दे दी। इस बीच जब उसकी मां निकली तो बेटी को लटका देखकर होश उड़ गए। चीख सुनकर परिवार के अलावा आसपास के लोग भी आ गए।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर एसओ ललितेश त्रिपाठी पंचनामा भरने के लिए पहुंच गए। यहां पर परिजनों की पुलिस से पोस्टमार्टम न कराए जाने को लेकर नोंकझोंक हो गई। एसओ ने आलाधिकारियों से इस संबंध में वार्ता करने के बाद शव का पंचनामा भर कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई अनुज ने बताया कि पिता जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद हैं। पिता के जमानत की तारीख 28 मार्च थी। यह तारीख एक अप्रैल हो गई। इसके बाद से शिवानी गुमसुम हो गई थी। उसने बताया कि इसी बात से बहन ने जान दे दी।


उधर, एसओ ने बताया कि छात्रा परीक्षा देने के बाद घर पहुंची तो मां ने जानवरों के लिए पानी देने की बात कह दी थी। इसी बात को लेकर किशोरी ने जान दे दी। उन्हाेंने बताया कि छात्रा के पिता 15 मार्च को पकड़े गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed