फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Cool Thieves steal, police in election season

चोर चोरी में मस्त, पुलिस चुनाव में व्यस्त

Tue, 24 Jan 2017 10:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Tue, 24 Jan 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
Cool Thieves steal, police in election season
भोलेपुर में चोरी के मामले की जानकारी देता दुकानदार अशोक कटियार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फतेहगढ़ व शमशाबाद में चोरों ने चार दुकानों के तालों को तोड़कर चोर हजारों का माल और नगदी चोरी कर ले गए। पब्लिक स्कूल के कंप्यूटर कक्ष से चोरी का प्रयास किया गया। चोरी की लगातार हो रही वारदातों से साफ जाहिर हो रहा है कि पुलिस चुनाव में व्यस्त और चोर चोरी में मस्त हैं। फतेहगढ़ में तहरीर के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


 कोतवाली फतेहगढ़ के मोहल्ला भोलेपुर गोदनवाली गली निवासी वीरेंद्र गुप्ता की मोहल्ले में ही परचून की दुकान है। सोमवार की रात चोर दुकान के  तालों को तोड़ दिया और अंदर से नगदी और परचून का सामान चोरी कर ले गए। इसी मोहल्ले के ही अशोक कुमार की जरनल स्टोर की दुकान है।
विज्ञापन


सोमवार रात चोराें ने दुकान के तालों को तोड़ कर दुकान से नगदी और सामान चोरी कर लिया। मंगलवार की सुबह जब दुकानदार अपनी अपनी दुकानों को खोलने के लिए पहुंचे तो इसकी जानकारी हुई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। एक ही रात में दो दुकानों में चोरी की वारदात होने से लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही है। जिस कारण चोरी की घटनाएं हो रही है। वीरेंद्र गुप्ता ने बताया उनके यहां से 11 हजार नगद और 27 हजार का सामान चोरी हुआ है। वहीं अशोक ने बताया कि चोर उनके यहां से दो हजार रुपये नगद और 10 हजार का सामान चोरी कर ले गए।

वहीं शमसाबाद प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी आनंद कुमार की गांव के बाहर सड़क पर परचून का खोखा है। चोर सोमवार की रात खोखा का ताला तोड़ कर अंदर से गोलक और सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने पास के ही गन्ने के खेत में गोलक को तोड़ कर उसमें से नगदी निकाल ली।

इसके साथ ही कुछ दूरी पर बाबू महेशचंद्र गंगवार का बीएमएस पब्लिक स्कूल है। चोर रात को स्कूल में घुस गए। यहां चोरों ने कंप्यूटर कक्ष का ताला तोड़ने का प्रयास किया। इसके अलावा चोरों ने मोहल्ला काजीटोला निवासी आमिर की गोदाम रोड पर परचून की दुकान है। सोमवार की रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़ कर अंदर घुस गए।


यहां से चोर नगदी और सामान निकाल ले गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की। आनंद ने बताया कि चोर उनके यहां से 15 हजार रुपये नगद और 10 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। आमिर ने बताया कि चोर उनके यहां से छह हजार रुपये नगद और 20 हजार का सामान चोरी कर ले गए।

उधर, एसओ मोहित यादव ने बताया कि वह चुनाव ड्यूटी में लगे हैं। थाने में तहरीर दी गई होगी। इस बारे में उन्हे कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed