Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wedding invitation received on WhatsApp... account emptied the moment it was downloaded

Moradabad News: व्हाट्सएप पर आया शादी का न्योता...डाउनलोड करते ही खाली हुआ खाता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Wedding invitation received on WhatsApp... account emptied the moment it was downloaded
मुरादाबाद। साइबर ठग डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर लोगों को ठग रहे हैं। मशहूर शायर नवाज देवबंदी की बेटी की शादी का कार्ड भेजकर सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाले एक युवक को ठगने की कोशिश की। इसके अलावा शहर में कई लोगों को शादी का डिजिटल निमंत्रण कार्ड भेजकर ठगा गया है। साइबर थाने और साइबर सेल में
विज्ञापन

मामले पहुंचे हैं।
दरअसल साइबर ठगों द्वारा व्हाट्सएप पर शादी का डिजिटल कार्ड भेजा जा रहा है। संदेश में लिखा होता है कि आप सपरिवार आमंत्रित हैं। कार्ड देखने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करने या फाइल डाउनलोड करने को कहा जाता है। कई मामलों में यह सामान्य पीडीएफ कार्ड नहीं, बल्कि एपीके (एंड्रॉयड पैकेज किट) फाइल होती है। इसे डाउनलोड और इंस्टॉल करते ही मोबाइल में खतरनाक एप सक्रिय हो जाता है। यह एप मोबाइल में मौजूद संदेशों, ओटीपी और अन्य संवेदनशील जानकारियों तक पहुंच बनाने की कोशिश करता है। कुछ मामलों में ठग मोबाइल को दूर बैठकर नियंत्रित करने की कोशिश भी करते हैं। इसके बाद बैंकिंग संबंधी जानकारी का दुरुपयोग कर खाते से रकम निकाल ली जाती है।
विज्ञापन



मोबाइल हैक कर रिश्तेदारों से मांगी रकम
मुरादाबाद। मझोला के काशीनगर नगर निवासी दीपक कुमार को किसी ने व्हाट्सएप पर डिजिटल शादी का कार्ड भेजा था। दीपक ने जैसे ही क्लिक किया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उसके नंबर से उसके रिश्तेदारों और परिचित को मैसेज भेजकर रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक के खाते से ट्रांसफर करा लिए 50 हजार रुपये

मुरादाबाद। सिविल लाइंस के हरथला निवासी इमरान को उसके एक परिचित के नाम से मैसेज आया और उसके साथ एक शादी का डिजिटल कार्ड था। उसने आरोपी पर विश्वास कर उस कार्ड को डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से तीन बार में 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए हैं। एक बार में 20 हजार और दो बार में 15-15 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए।


जन्मदिन में बुलाने के लिए भेजा डिजिटल कार्ड
मुरादाबाद। भोजपुर निवासी रमेश सिंह को किसी ने व्हाट्सएप पर जन्मदिन पार्टी में बुलाने के लिए डिजिटल कार्ड भेज दिया। जिसमें बताया गया कि सपरिवार आना है। रमेश ने जैसे ही कार्ड क्लिक किया। उनका मोबाइल हैक हो गया। इसके बाद उनके एक रिश्तेदार से 10 हजार रुपये की मांग की। रिश्तेदार ने उन्हें कॉल की तो सच्चाई सामने आ गई।

---
साइबर एक्सपर्ट प्रशांत कुमार का कहना है कि व्हाट्सएप पर आए डिजिटल निमंत्रण पत्र को खोलने से पहले भेजने वाले की पहचान जरूर करें। किसी परिचित के नाम से संदिग्ध लिंक आए तो उसे फोन करके पुष्टि करें। अनजान स्रोत से आई एपीके फाइल बिल्कुल डाउनलोड या इंस्टॉल न करें।


---
बरतें सावधानियां

व्हाट्सएप पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
मोबाइल में अनजान एप इंस्टॉल करने से बचें।

बैंक खाते का ओटीपी, पिन और पासवर्ड किसी से साझा न करें।
---

जल्दबाजी पड़ सकती है भारी
मुरादाबाद। साइबर एक्सपर्ट मनीष गोयल का कहना है कि शादी के सीजन में लोग रोजाना कई निमंत्रण पत्र प्राप्त करते हैं। ऐसे में बिना जांचे-परखे लिंक खोलने की आशंका बढ़ जाती है। जन्मदिन, सालगिरह, गृह प्रवेश और अन्य पारिवारिक कार्यक्रमों के नाम पर भी इसी तरह के संदेश भेजे जा रहे हैं। ऐसे निमंत्रण पत्र क्लिक करने से पहले पूरी जांच पड़ताल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed