Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gayatri-Trisha duo on the threshold of the title

Lucknow News: गायत्री-त्रिशा की जोड़ी खिताब की दहलीज पर

Sun, 29 Nov 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Gayatri-Trisha duo on the threshold of the title
प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 
लखनऊ। गत विजेता भारत की गायत्री गोपीचंद और त्रिशा जॉली की जोड़ी सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप के महिला युगल वर्ग के फाइनल में पहुंच गई है। उनके पास अब रविवार को होने वाले फाइनल में जीत दर्ज कर खिताबी हैट्रिक पूरी करने का सुनहरा मौका होगा। उधर, महिला एकल में पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट भारत की तन्वी शर्मा ने हमवतन उन्नति हुड्डा को हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया।
विज्ञापन

यूपी बैडमिंटन अकादमी में खेली जा रही प्रतियोगिता के महिला युगल वर्ग में शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने यूक्रेन की पोलिना बुह्रोवा व येव्हेनिया कांतमिर को 47 मिनट चले तीन गेम के रोमांचक मुकाबले में 13-21, 21-10, 21-12 से हराया।
विज्ञापन

मुकाबले का पहला गेम 13-21 से गंवाने के बाद गायत्री और त्रिशा ने कोर्ट पर जबरदस्त वापसी की। भारतीय जोड़ी ने दूसरे गेम में तेज रैलियों और सटीक स्मैश के दम पर विपक्षी जोड़ी को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और एकतरफा अंदाज में 21-10 से जीत कर मुकाबला बराबरी पर ला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे और निर्णायक गेम में भी भारतीय जोड़ी ने अपनी यही लय बरकरार रखी और 21-12 की जीत के साथ खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। भारतीय जोड़ी की अब फाइनल में चौथी वरीय इंडोनेशिया की इसयाना स्याहिरा व रिंजानी क्विनारा से भिड़ंत होगी, जिन्होंने इंग्लैंड की एबीगेल हैरिस व एस्टेल वैन को 21-13, 21-18 से हराया।
उन्नति को हराकर तन्वी एकल के फाइनल में
प्रतियोगिता के महिला एकल में दूसरी वरीय भारत की तन्वी शर्मा ने तीसरी वरीय हमवतन उन्नति हुड्डा को 11-21, 21-10, 21-13 से हराकर पहली बार टूर्नामेंट में फाइनल का टिकट कटाया। 51 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले की शुरुआत में तन्वी थोड़े दबाव में नजर आईं, जिसका फायदा उठाते हुए उन्नति हुड्डा ने आक्रामक खेल दिखाकर पहला गेम 21-11 से जीता। इसके बाद तन्वी ने कोर्ट पर जबरदस्त वापसी की और 21-10 और 21-13 से जीतते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। तन्वी की अब फाइनल में चौथी वरीय थाईलैंड की सुपानिदा कटेथोंग से टक्कर होगी, जिन्होंने एक अन्य सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय जापान की रिको गुंजी को एक घंटा दो मिनट तक चले तीन गेम के मैच में 21-16, 20-22, 21-10 से हराकर उलटफेर किया। मिश्रित युगल के पहले सेमीफाइनल में मलयेशिया के वी यी और वैनी गोबी की जोड़ी ने भारत के सात्विक रेड्डी और रेशिका को सीधे गेम में 21-17, 21-18 से पराजित किया। दूसरे सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की गैर वरीय जफर और रिंजानी की जोड़ी ने पांचवीं वरीय इंडोनेशियाई जोड़ी रेहान नौफल व मेलाती देवा को 21-19, 22-20 से शिकस्त दी। पुरुष एकल के पहले सेमीफाइनल में छठी वरीय फ्रांस के अर्नौड मर्केल ने चीनी ताइपे के जी यिंग वू को 21-13, 21-16 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस वर्ग के दूसरे सेमीफाइनल में चौथी वरीय इंडोनेशिया के रिची दुता ने इंडोनेशिया के प्रदिस्का बागास के खिलाफ दमदार प्रदर्शन करते हुए 21-17, 21-15 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता के युगल के पहले सेमीफाइनल में कोरिया के ना सुंग संग और वांग चान ने दूसरी वरीय थाईलैंड के पीराचाई सुकफुन और पक्कापोन को 21-16, 22-20 से हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय इंडोनेशिया के रेमंड इंद्र और निकोलौस जोकिन ने सातवीं वरीय थाईलैंड के चालोएमपोन और वोरापोल थोंगसा के खिलाफ 21-14, 21-13 से एकतरफा जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

प्रतियोगिता के दौरान खेलते खिलाड़ी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed