फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   combing in search of bad guys in Nagla naan in farrukhabad

नगला नान में बदमाशों की तलाश में कांबिंग

Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
farrukhabad Published by: मनोज कुमार Updated Wed, 26 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
combing in search of bad guys in Nagla naan in farrukhabad
यूपी पुलिस
शमसाबाद थाना क्षेत्र के नगला नान में गन्ने के खेतों में बदमाशों के होने की सूचना पर पुलिस और ग्रामीणों ने काफी देर तक कांबिंग की। बदमाशों के न मिलने पर पुलिस बैरंग हो गई।      
विज्ञापन


नगला निवासी सत्यपाल के गन्ने के खेत में बुधवार सुबह करीब 10.30 बजे किसी व्यक्ति के साथ मारपीट होने की आहट पर गांव के ही प्रेमचंद्र उसे देखने पहुंचे। प्रेमचंद्र के मुताबिक वह दबे पांव गन्ने के खेत में घुसे तो उसके अंदर एक युवक को तीन-चार बदमाश पीट रहे थे। यह देख वह चुपचाप लौट आए और गांव जाकर ग्रामीणों और थाना पुलिस को सूचना दी। इस पर ग्रामीण और पुलिसफोर्स मौके पर पहुंच गया और सत्यपाल के गन्ने के खेत को चारों ओर से घेर लिया।
विज्ञापन


पुलिस और ग्रामीणों ने गन्ने के खेत के अंदर घुसकर तलाश की, लेकिन बदमाश नहीं मिले। इसके बाद पुलिस ने आसपास के गन्ने के खेतों में भी बदमाशों की खोजबीन की। करीब एक घंटे खोजबीन के बाद पुलिस यह कहकर बैरंग हो गई कि यदि बदमाशों की आहट मिले तो तुरंत थाने सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed