{"_id":"58b713ff4f1c1b7c058327b1","slug":"car-truck-bhidin-merchant-son-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-ट्रक भिड़ीं, व्यापारी के बेटे की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार-ट्रक भिड़ीं, व्यापारी के बेटे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
अमित चौहान का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी समारोह से घर लौटते समय हुल्लापुर चौराहा पर ट्रक की चपेट में आकर व्यापारी एवं शराब ठेकेदार के बेटे की मौत हो गई, जबकि व्यापारी समेत दो लोग घायल हो गए। घटना मंगलवार देर रात की है। थाना राजेपुर के गांव कनकापुर निवासी आलू व्यापारी व शराब ठेकेदार अनिल सिंह चौहान उर्फ साकार सिंह का मकान शहर कोतवाली के मोहल्ला शिवनगर कालोनी में है। वह कई वर्षों से यहां पर रह रहे हैं। अनिल सिंह मंगलवार को गांव चीढेचकपुर के प्रधान महिपाल सिंह के बेटे पुष्पेंद्र सिंह की बारात में शामिल होने के लिए कार से हरदोई सिटी गए थे।
साथ में उनका बेटा अमित (25) और परिचित आवास विकास कालोनी निवासी अमलेंद्र सिंह भदौरिया भी थे। बारात से तीनों वापस घर लौट रहे थे। कार को अमित चला रहा था। हुल्लापुर चौराहा के पास शाहजहांपुर की ओर से आ रहे ट्रक के चालक ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार में सवार तीनों लोग घायल हो गए। दुघर्टना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। इसकी सूचना मिलने पर थाना अल्हागंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस नेे घायलों को एंबुलेंस से लोहिया अस्पताल के लिए भेज दिया।
यहां पर डाक्टरों ने अमित को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया गया। घटना की सूचना मिलने पर परिवार के अन्य लोग अस्पताल आ गए। हालत गंभीर होने पर अमलेंद्र को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। दुघर्टना में अमित की मौत पर गांव से लेकर शहर के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।