फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brothers, including three injured in motorcycle collision

बाइकों की भिड़ंत में भाइयों समेत तीन घायल

Sun, 25 Dec 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Sun, 25 Dec 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
Brothers, including three injured in motorcycle collision
सड़क किनारे तड़पते घायल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मछली बाजार के पास बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत में दो सगे भाइयों समेत तीन लोग घायल हो गए। 108 पर फोन न उठने से घायल लगभग आधा घंटा सड़क किनारे पड़े तड़पते रहे। जैसे-तैसे दुकानदारों ने घायलों को टेंपो से सीएचसी में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों भाइयों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। किसी ने भी हेलमेट नही लगा रखा था।
विज्ञापन


कोतवाली फतेहगढ़ के गांव याकूतगंज के संतोष उर्फ बबलू और उसका छोटा भाई आशुतोष मोटरसाइकिल से गुरसहायगंज की ओर और जिला कन्नौज के गांव कनपटियापुर निवासी ब्रजराज अपने मित्र कल्लू के साथ फर्रुखाबाद की ओर मोटरसाइकिल से जा रहे थे। कसबा स्थित मछली बाजार के पास दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


इस घटना में संतोष उर्फ बबलू, आशुतोष और ब्रजराज घायल हो गए। बबलू ने बताया कि वह रिश्तेदारी में सलेमपुर जा रहा था। ब्रजराज ने बताया कि वह फर्रुखाबाद निवासी बहनोई हंसकुमार के घर जा रहा था।  राहगीरों ने टेंपो से घायलों को सीएचसी भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण दोनों सगे भाइयों को लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया। डा. योगेंद्र मिश्रा ने बताया कि तीनों घायलों के सिर में चोटें आई हैं। उन्होंने बताया यदि हेलमेट लगाए होते तो सिर में चोटें न आतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed