फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Brother-in-law shot dead

जेठ ने बहू को गोली से उड़ाया

Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Wed, 30 Mar 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law shot dead
विनोदनी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

एक व्यक्ति ने घर में घुसकर अपने छोटे भाई की पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। यह वारदात मंगलवार दिनदहाड़े थाना मऊदरवाजा के गांव कुबेरपुरघाट में हुई। ग्रामीणों ने भाग रहे महिला के जेठ को तमंचे के साथ धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोप है कि महिला ने अपने जेठ के बताए लड़के से बेटी की शादी नहीं की थी। इसी से वह रंजिश पाले था। एएसपी व अन्य अधिकारियों ने भी मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


थाना मऊदरवाजा के गांव कुबेरपुरघाट निवासी दिवंगत रामानंद बाथम की पत्नी विनोदनी (42) गांव के ही प्राइमरी स्कूल में रसोइया थी। मंगलवार दोपहर स्कूल से लौटकर घर में छप्पर के नीचे चारपाई पर लेट गई। इसी बीच महिला का जेठ हंसराम बाथम घर में घुस आया। उसने कुछ दूरी पर लेटी दादी रमा देवी के पैर छूए।
विज्ञापन


उसने घर के अंदर ही शराब पी और उसी दौरान विनोदनी पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही विनोदनी बाहर की ओर भागी लेकिन दरवाजे पर गिरकर दम तोड़ दिया। वारदात करके हंसराम भागने लगा तो ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। एसओ सुनील यादव मौके पर पहुंचे और हंसराम को तमंचा व चार कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में एएसपी रामभवन चौरसिया ने भी जांच पड़ताल की। रमा देवी ने बताया कि विनोदनी के तीन लड़कियां हैं। वह दो बेटियों नीलम और प्रेमलता की शादी कर चुकी है। शादी से पहले प्रेमलता अपने ताऊ हंसराम के पास कानपुर नगर के कल्याणपुर की आवास विकास कालोनी में रहती थी। हंसराम उसकी शादी अपने साढ़ू के लड़के से करना चाहता था। प्रेमलता ने इसकी जानकारी मां को दी तो मां ने उसे घर बुला लिया और उसकी शादी कर दी। इसी के बाद से जेठ हंसराम रंजिश मानने लगा था। विनोदनी की पुत्री नीतू ने ताऊ हंसराम के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed