{"_id":"accc9238e4d64cd2154333299367f301","slug":"biker-robbers-looted-van-riders-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैन सवारों को बाइकर लुटेरों ने लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वैन सवारों को बाइकर लुटेरों ने लूटा
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Tue, 10 Mar 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नीबकरोरी मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे जिला मैनपुरी के वैन सवारों को
विज्ञापन
दिनदहाड़े बाइकर्स लुटेरों ने मारपीट करते हुए लूट लिया और भाग गए। कोतवाली
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं
की गई थी। जिला मैनपुरी थाना भोगांव क्षेत्र के गांव विनोदपुर निवासी
अरुण कुमार मिश्रा मंगलवार को परिजनों के साथ मारुति वैन से मोहम्मदाबाद
कोतवाली क्षेत्र के गांव बाबा लक्ष्मणदासपुरी स्थित नीबकरोरी मंदिर आए थे।
अरुण के मुताबिक जब
वह लोग लौट रहे थे तो संकिसा-मोहम्मदाबाद मार्ग स्थित गांव नगला बाले के पास दोपहर करीब 2 बजे चार बाइकों पर सवार बदमाशों ने वैन ओवरटेक करके रोक ली। इसके बाद वैन चालक रामऔतार मिश्रा को पीटना शुरू कर दिया। अरुण मिश्रा और उनकी रिश्तेदार पुष्पा देवी ने बचाने का प्रयास किया तो बदमाशों ने इन्हें भी पीटा। इस दौरान बदमाश अरुण से
2500 रुपये, एक मोबाइल, रामऔतार मिश्रा से एक मोबाइल और पुष्पा देवी से मंगलसूत्र लूटकर भाग गए। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस पहुंची और जांच कर लौट गई। अरुण मिश्रा ने बताया कि बदमाशों ने करीब 10 मिनट तक लूटपाट की। उनके साथ उनकी मां कुसमा देवी, भाभी रेखा, मनोजनी मिश्रा, बहन शीलू भी थे लेकिन यह लोग वैन में ही बैठे रहे। इससे
बदमाश इनसे लूटपाट नहीं कर सके। रामऔतार ने तीन बाइकों के नंबर बताते हुए कहा कि एक बाइक बिना नंबर की थी। चारों बाइकों पर आठ बदमाश सवार थे। रामऔतार ने कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई थी।
रिश्तेदार ले उड़ा जेवर, नगदी
रिश्तेदार ने घर से हजारों की नगदी और जेवर पार कर दिए। गृहस्वामी की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। मोहल्ला श्यामनगर निवासी भानुप्रताप सिंह की ससुराल पक्ष का जिला औरैया थाना अजीतमल के गांव चकसत्तापुर निवासी गोविंद इनके यहां रह रहा था। रिश्तेदार होने से भानुप्रताप उसे घर की चाबियां देकर चले जाते थे। 22 दिसंबर 2014 को भी वह पत्नी के साथ अपने परिचित को देखने अस्पताल गए थे।
घर की चाबी गोविंद को दे गए थे। जब वह लौटे तो घर से 18 हजार रुपये व सोने चांदी के लाखों के जेवर समेज गोविंद गायब था। बाद में पता चला कि गोविंद नगदी, जेवर ले गया है। भानुप्रताप रिश्तेदार के यहां पहुंचे तो गोविंद टरकाने लगा। उसने अभी तक न तो पैसे दिए और न ही जेवर। उनकी तहरीर पर पुलिस ने गोविंद के खिलाफ अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज कर ली।