{"_id":"56fc19b24f1c1b407bf0036c","slug":"battery-exploded-scorching-shopper","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैटरी फटने से दुकानदार झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैटरी फटने से दुकानदार झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
झुलसी महिला से जानकारी करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
फर्रुखाबाद। सराफा दुकान में अचानक इनवर्टर की बैट्री फटने से दुकानदार के अलावा उसके यहां पायलें ठीक कराने आई महिला झुलस गई। झुलसे दुकानदार व महिला ने प्राइवेट नर्सिंगहोम में उपचार कराया। शहर के रेलवे रोड यादव मार्केट में संजय वर्मा उर्फ संजू की सराफा दुकान है। बुधवार दोपहर संजय वर्मा दुकान पर बैठे थे। इस दौरान उनकी दुकान पर संगीता पत्नी अखिलेश राठौर, बहन सोनी पत्नी संजीव और चाची रजनी पत्नी श्रीनिवास पायलों को सही कराने के लिए आईं।
विज्ञापन
इसी दौरान अचानक तेज धमाके के साथ इनवर्टर की बैट्री फट गई। इससे संजय और संगीता झुलस गए। बैट्री से निकले तेजाब से रजनी की साड़ी खराब हो गई। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार एकत्रित हो गए। झुलसे दुकानदार ने बिजली मिस्त्री को बुलाकर लाइट ठीक कराई।
विज्ञापन