फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Bank to put the lock in mortgages made to employees

बैंक में ताला डाल कर्मचारियों को बनाया बंधक

Mon, 19 Dec 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद Updated Mon, 19 Dec 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bank to put the lock in mortgages made to employees
अमृतपुर में बैंक के बाहर जम लगाए लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
 आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की शाखा अमृतपुर में सोमवार को कैश न मिलने पर नाराज ग्रामीणों ने बैंक गेट पर ताला डालकर कर्मचारियों को अंदर बंद कर दिया। इसके बाद बदायूं मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण डीएम को बुलाने की जिद पर अड़ गए। तब एसओ ने प्रभारी शाखा प्रबंधक को बुलवाया और बात की।  बैंक में दोपहर करीब 1 बजे कैश आने के बाद 2 बजे से वितरण शुरू हुआ। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन



आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखा अमृतपुर में सुबह से उपभोक्ताओं की भीड़ लगनी शुरू हो गई। 10 बजे बैंक खुलने पर उपभोक्ता कैश लेने के लिए बैंक में घुसने लगे तो कर्मचारियों ने कैश न होने की जानकारी दी। बैंक में शुक्रवार से कैश नहीं आया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर उपभोक्ताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यह देख प्रभारी शाखा प्रबंधक प्रेमचंद्र बाहर आए और लोगों को समझाने लगे। तभी कुछ गांव के लोग ताले लाए और बैंक का गेट बंद कर ताला डाल दिया। इस कारण कर्मचारी बैंक के अंदर बंद हो गए।

इसके बाद चाबी लेकर ग्रामीण बदायूं मार्ग पर पहुंचे और सड़क पर जाम कर प्रदर्शन करने लगे। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। इसकी जानकारी मिलने पर दरोगा सुदीप मिश्रा और एसओ पीतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने के लिए ग्रामीणों को समझाया पर ग्रामीण नहीं माने। तब प्रभारी शाखा प्रबंधक को बुलवाकर ग्रामीणों से बात कराई ।

शाखा प्रबंधक ने उच्च अधिकारियों से बात की। दोपहर करीब 1 बजे बैंक में कैश आया। इसके बाद 2 बजे से कैश वितरण का काम शुरू हुआ। प्रत्येक उपभोक्ता को 2000-2000 रुपये दिए गए। पुलिस ने महिलाओं को सबसे पहले कैश दिलवाया।



राजेपुर क्षेत्र में भाजपा की परिवर्तन यात्रा में शामिल होने के लिए जा रहे भाजपाइयों की गाड़ियां जाम में फंस र्गइं। अधिकांश गाड़ियां तीन घंटे तक फंसी रही। इससे कई भाजपाई परिवर्तन यात्रा में देरी से पहुंच सके।




कैश न मिलने पर जाम लगाए सड़क पर बैठी महिलाओं को गोपाल, दीपक, घनश्याम, शिवम और विपिन कुमार ने पहुंचकर समोसा और पानी वितरण किया।कस्बा स्थित एसबीआई शाखा का एटीएम कैश न होने के कारण बंद रहा। बैंक में उपभोक्ताओं की काफी भीड़ थी। बैंक में कैश न होने के कारण उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। करीब 1 बजे कैश आने पर रुपये बंटना शुरू हुए।  तब कहीं उपभोक्ताओं ने हंगामा करना बंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed