{"_id":"58befc4c4f1c1b683ddc3e65","slug":"badman-took-a-bag-from-the-businessman","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी से तमंचे के बल पर थैला ले गए बदमाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
व्यापारी से तमंचे के बल पर थैला ले गए बदमाश
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 08 Mar 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
कंपिल थाना क्षेत्र के गांव मिलकिया के पास बाइक सवार लुटेरों ने एक सराफा व्यापारी से तमंचे के बल पर थैला छीन लिया। इसके बाद लुटेरे फरार हो गए। मोहल्ला माझगांव पश्चिम निवासी सराफा व्यापारी सतीश वर्मा ने बताया कि उसकी शिवारा गांव में सराफा की दुकान है। सुबह 13 वर्षीय बेटे शीबू के साथ बाइक से दुकान जा रहा था।
मिलकिया गांव के पास सफेद रंग की अपाचे पर तीन लोगों ने गालीगलौज करते हुए बाइक रुकवाई। उनके ऊपर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद शीबू के हाथ से थैला छीनकर भाग निकले। शोर सुनकर वहां पहुंचे आसपास के लोगों ने मामले की सूचना थानाध्यक्ष मुकेश यादव को दी गई। थानाध्यक्ष ने तलाशी ली पर कोई पकड़ में नहीं आया। सराफा व्यापारी ने बताया कि थैले में दुकान व आलमारी की चाबियां व कुछ अखबार पड़े थे। कोई नकदी या जेवर नहीं थे। उधर, थानाध्यक्ष का कहना है कि सूचना मिलने पर वह मौके पर गए थे। छानबीन में पता चला कि लूट जैसी कोई घटना नहीं घटी है।