फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Are equipped with artillery rural vigil

असलहों से लैस ग्रामीण कर रहे रतजगा

Mon, 17 Aug 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद Updated Mon, 17 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
Are equipped with artillery rural vigil
कच्छा बनियान गिरोह के भय से नगला बसा में ग्रामीण असलहों से लैस होकर रात
विज्ञापन
में रखवाली कर रहे हैं। रविवार को बदमाशों की सूचना पर थाना पुलिस नगला बसा और कोहनी नगला पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। नगला बसा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गांव में रात 11 से सुबह 5 बजे तक बिजली आपूर्ति करवाई जाए।

करीब एक सप्ताह पहले कच्छा बनियान गिरोह ने गांव मिर्जा नगला में धावा बोलकर लूटपाट की थी। तबसे नगला बसा में ग्रामीण रात में असलहों, लाठी डंडों और सरिया आदि से लैस होकर जागकर रखवाली कर रहे हैं। रविवार रात थाना पुलिस को सूचना मिली कि गांव कोहनी नगला में बदमाश घुस आए हैं। आनन-फानन में थाना पुलिस पहुंची लेकिन कोई बदमाश नहीं

मिला। पुलिस थाने पहुंची थी कि नगला बसा में बदमाश घुस आने की सूचना इन्हें मिली। इस पर पुलिस नगला बसा पहुंची। यहां भी बदमाश नहीं मिले। असलहों से लैस ग्रामीणों को देख पुलिस ने कारण जाना तो पता चला कि बदमाशों के भय से रात

में जागकर रखवाली कर रहे हैं। रामकुमार, मोहन कुमार, सतीश कुमार और महेंद्र कुमार आदि का कहना था कि बदमाशों के भय से रात को जागना पड़ रहा है। कहा कि उन्होंने छतों पर ईंट-पत्थर भी जमा कर रखे हैं। अगर बदमाश घुस आएं तो उनसे निपटा जा सके। ग्रामीणों ने बताया कि कच्छा-बनियान गिरोह की घटना के बाद से वह लोग रात मे जागकर रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed