{"_id":"57fe6f9b4f1c1bd87528f2a3","slug":"ambedkar-statue-broken-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकर मूर्ति का हाथ तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंबेडकर मूर्ति का हाथ तोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, फर्रुखाबाद
Updated Wed, 12 Oct 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
टूटी मूर्ति की मरम्मत करते कारीगर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव गऊटोला में अंबेडकर पार्क में लगी बाबा भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को मंगलवार रात कुछ अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया, जिससे तनाव फैल गया। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ के साथ ही कई बसपा नेता भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन में क्षतिग्रस्त प्रतिमा की मरम्मत कराई। सीओ ने मूर्ति की सुरक्षा के लिए पुलिस को तैनात कर दिया है। एसडीएम ने कहा कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गऊटोला गांव स्थित अंबेडकर पार्क में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को उनके अनुयायियों ने वर्ष 2001 में स्थापित किया था। मूर्ति स्थापित वाले स्थान को अंबेडकर पार्क का नाम देकर लोगों ने इसकी देखरेख के लिए एक समिति बनाई। हालांकि पार्क के
आसपास बाउंड्रीवाल नहीं है। समिति के अध्यक्ष महेश गौतम पार्क के पास ही रहते हैं। महेश गौतम व बसपा नेता प्रेमबाबू के मुताबिक बुधवार की सुबह जब वह पार्क में गए तो देखा कि मूर्ति का एक हाथ टूटा जमीन पर पड़ा है। मूर्ति तोड़ने की सूचना मिलते ही पूरे गांव व आसपास के क्षेत्र के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस व जिला प्रशासन को दी। एसडीएम अजीत कुमार सिंह, सीओ नरेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक दधिबल तिवारी मौके पर पहुंचे। एसडीएम ने तुरंत मिस्त्री बुलाकर मूर्ति की मरम्मत कराई। महेश गौतम की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ कोतवाली में अंबेडकर मूर्ति तोड़ने का मुकदमा दर्ज किया गया।
बसपा नेता विजय पाल, कौशल शाक्य, अजय गौतम, प्रेमबाबू, अजयपाल सिंह, अनुज कुमार और काका आदि ने कहा कि कुछ अराजक तत्वों ने महौल बिगाड़ने के लिए ऐसा कार्य किया है। एसडीएम ने मामले की जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश पुलिस को दिए।