{"_id":"632cd9835e96b20a0eb2880265ca236b","slug":"after-the-murder-of-the-young-man-s-body-near-the-house-thrown-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या के बाद शव घर के पास फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या के बाद शव घर के पास फेंका
ब्यूरो, अमर उजाला फर्रुखाबाद
Updated Wed, 29 Jul 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
घर से शराब के ठेके के लिए निकले युवक का शव घर के पास गली में पड़ा मिला।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर एसपी समेत पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए। डाग स्क्वायड टीम
भी पहुंची लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम
कराया गया। पोस्टमार्टम में युवक की गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि
हुई है।
गांव चांदपुर निवासी रवि यादव (23) पुत्र रामचंद्र यादव ट्रक चालक था। वह करीब डेढ़ महीने से काम पर नहीं जा रहा था। मंगलवार की रात करीब 10 बजे वह घर से ठेके पर जाने की बात कहकर निकला था। वह देर रात तक घर नहीं पहुंचा। इस पर मां मीना देवी को चिंता हुई। वह काफी देर घर के दरवाजे पर बैठी रही लेकिन रवि नहीं आया। बुधवार की सुबह
खोजबीन के दौरान घर से चंद कदम की दूरी पर गली में रवि का शव पड़ा देखा। चीखपुकार पर परिवार के अन्य लोग भी आ गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। कोतवाल आरपी यादव ने इसकी जानकारी अफसरों को दी। इस पर एसपी दिनेश कुमार पी, एएसपी रामभवन चौरसिया, सीओ सिटी योगेश कुमार डाग स्क्वायड, फिंगरप्रिंट टीम के साथ मौके
पर पहुंचे। डाग स्क्वायड की टीम घटना स्थल के आसपास ही रही। कोई हल न निकलने पर टीम का कहना था कि भीड़ के कारण सफलता नहीं मिल रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार युवक की हत्या गला दबाकर की गई है। युवक शराब के नशे में भी था। पुलिस ने ठेका के सेल्समैन और मृतक के ससुर समेत चार को हिरासत में ले रखा है।
मृतक की बहन की हो चुकी हत्या
रवि यादव की एक बहन पिंकी की भी हत्या करीब 2 वर्ष पहले हो चुकी है। हत्यारों ने उसकी हत्या करने के बाद शव को कन्नौज जिले में फेंक दिया था। इस मामले में गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है।
सीओ और डाग स्क्वायड टीम में नोंकझोंक
युवक की हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम पहले पहुंच गई, लेकिन डाग स्क्वायड टीम नहीं पहुंची। सीओ ने दोबारा फोन कर टीम को सूचना दी तो करीब आधे घंटे बाद टीम के सदस्य मौके पर पहुंचे। इस बात पर सीओ ने नाराजगी जताई तो टीम के सदस्यों ने भी दो टूक जवाब दिया कि उनके पास न तो आवागमन के साधन है और न ही रहने का
ठिकाना। ऐसे में वे मौके पर तत्काल कैसे पहुंचे। इस बात को लेकर सीओ और टीम के सदस्यों ने नोंकझोंक भी हुई। बाद में मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा। एएसपी का कहना है कि विवाद के बारे में जानकारी की जा रही है।