फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किशोर का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला

किशोर का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला

Tue, 07 May 2019 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
किशोर का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला
मां के डांटने पर घर से निकले किशोर का शव गांव के बाहर शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुबह लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन



मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव नगला भूड़ निवासी स्व. राजेंद्र सिंह का 14 वर्षीय बेटा सुरजीत मेहनत मजदूरी करता था। वह पढ़ाई नहीं करता था। सोमवार शाम को सुरजीत अपने भाइयों से झगड़ा रहा था। इस पर उसकी मां फुलवा देवी ने उसे डांट दिया।
विज्ञापन



इसके बाद वह घर से निकल गया। परिजनों ने उसकी खोजबीन की पर कुछ पता नहीं चला। सुबह गांव के लोग खेतों की ओर गए। वहां उन्होंने शहतूत के पेड़ पर शर्ट के फंदे से सुरजीत का शव लटका देखा। इस पर उसके परिजनों व पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोते-बिलखते परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की। जिस शर्ट का फंदा बनाया गया था वह सुरजीत की ही थी। बताया गया कि 7 जनवरी 2018 को सुरजीत के पिता राजेंद्र सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी।



सुरजीत पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। धर्मेंद्र, सुरजीत, सोनू, मोनू व अजीत भाई हैं। आर्थिक स्थिति ठीक न होने से भी मेहनत मजदूरी कर भरण पोषण करते हैं। दरोगा सुनील कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजनों ने भी किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। यदि तहरीर मिलेगी तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


किशोर का शव शहतूत के पेड़ पर लटका मिला

मां के डांटने पर शाम को निकल गया था घर से
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed