फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला को ले जाने में पिता ने पुत्र को पीटकर पुलिस को सौंपा

महिला को ले जाने में पिता ने पुत्र को पीटकर पुलिस को सौंपा

Sun, 14 Apr 2019 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
महिला को ले जाने में पिता ने पुत्र को पीटकर पुलिस को सौंपा
महिला को लेकर गए पुत्र को पिता और छोटे भाई ने खोज कर उसकी पिटाई कर दी। खेत में महिला और युवक को बांध कर डालने के बाद पुलिस को बुलाकर सौंप दिया। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की तीन बच्चों की मां शनिवार को गांव के युवक के साथ चली गई।
विज्ञापन


महिला के पति ने थाने में तहरीर दी तो पुलिस ने परिवार वालों पर युवक को खोज कर लाने का दबाव बनाया। पिता और भाई आरोपी की खोज करने लगे। युवक प्रेमिका के साथ ढाईघाट बिरियाडंडा गांव जाने वाले मार्ग पर मिल गया।
विज्ञापन


पिता ने छोटे पुत्र के सहयोग से बड़े की पिटाई कर दी। उसे और उसकी प्रेमिका को बांध कर खेत में डाल दिया। जानकारी पर पुलिसपहुंची और दोनों को पकड़ कर थाने लाई। महिला का पति भी थाने पहुंच गया। महिला ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह प्रेमी के साथ जाने की जिद देर शाम तक करती रही। पति ने बताया कि पत्नी जिस युवक के साथ गई है उसकी भी शादी हो चुकी है और एक बच्चा है।

महिला को ले जाने में पिता ने पुत्र को पीटकर पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed