फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चक्की में लगी आग लाखों का सामान जला

चक्की में लगी आग लाखों का सामान जला

Tue, 23 Apr 2019 09:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
चक्की में लगी आग लाखों का सामान जला
तहसील क्षेत्र के रंपुरा गांव में चक्की के इंजन की चिंगारी से छप्पर में आग लग गई। इससे कई ग्रामीणों का पिसने के लिए आए अनाज समेत लाखों रुपये की मशीनरी जल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन



गांव निवासी राजवीर यादव ने गांव के बाहर छप्पर में चक्की लगा रखी है। इसमें धान कूटने की मशीन व स्पेलर आदि भी लगा है। मंगलवार को इंजन चल रहा था। इसी दौरान इंजन से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लग गई।
विज्ञापन


आग तेजी से फैल गई। इससे इंजन, आटा चक्की, दस क्विंटल गेहूं, आठ क्विंटल चावल, 12 क्विंटल आटा और 20 हजार नगदी जल गई। ग्रामीणों ने थाना पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि फायर ब्रिगेड के आने से पहले ही ग्रामीणों ने पंपिंग सेट, हैंडपंप आदि से पानी चलाकर आग पर काबू पा लिया। इसके बाद दमकल को आग बुझने की सूचना दे दी गई।

चक्की में लगी आग, लाखों का सामान जला
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed