फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   20 pistol and two smugglers arrested

20 तमंचे समेत दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फर्रुखाबाद Updated Fri, 27 Jan 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
20 pistol and two smugglers arrested
पुलिस कस्टडी में रखे बरामद किए गए अवैध असलहे। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
स्वाट ने मेरापुर पुलिस के सहयोग से 20 तमंचों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। ये लोग जिले में बिक्री के लिए तमंचे ला रहे थे। डीआईजी ने टीम को दस हजार रुपये का इनाम दिया है। स्वाट प्रभारी मनीष यादव को सूचना मिली कि कुछ लोग चुनाव को लेकर जिले में असलहों की बिक्री के लिए आ रहे है।
विज्ञापन


इस पर उन्होंने थाना मेरापुर एसओ सुशील सिंह को साथ लेकर गांव हथौड़ा तिराहा पर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इस बीच अलीगंज की ओर से एक मोटरसाइकिल पर आए युवकों की तलाशी के दौरान बैग से 315 बोर के 20 तमंचा और चार कारतूस मिले हैं।  शुक्रवार को एसपी सुभाष सिंह बघेल ने पुलिस लाइन की सभागार में वार्ता कर मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम आशिफ खां और शहरोज हसन निवासी नत्थूथोक भरगैन थाना पटियाली जिला एटा बताया।
विज्ञापन


पकड़े गए तस्कर फर्रुखाबाद में असलहों की बिक्री करते हैं। बरामद तमंचे विधानसभा चुनाव में ये लोग बेचने के लिए आ रहे थे। पकड़े गए लोगों से इस बात की जानकारी की जा रही है कि यहां पर वह लोग कहां और किसको तमंचे बेचने आ रहे थे। शहरोज के खिलाफ हत्या का मामला थाना राजाकारामपुर एटा में दर्ज है। यह लोग एक तमंचा चार हजार रुपये में बेचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed