{"_id":"5ce040e4bdec220754346f01","slug":"191558200548-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने उपद्रव कर पुलिस से की अभद्रता, तोड़फोड़","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
युवती ने उपद्रव कर पुलिस से की अभद्रता, तोड़फोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेटी ने मां को पीट दिया। इससे मां अपनी बहन के घर चली गई। बेटी ने मां को खोजने में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा थाने से चंद कदम की दूरी पर बीच सड़क पर साइकिल डालकर जाम लगा दिया। समझाने पहुंचे पुलिस कर्मियों से अभद्रता कर दी।
वाहनों में तोड़फोड़ की। पुलिस उसे पकड़कर थाने ले गई और मां की तहरीर पर उसके खिलाफ एनसीआर दर्ज की है। थाना क्षेत्र के गांव लायकपुर निवासी स्व. सोनेलाल की बेटी गंगा देवी (23) की शादी मैनपुरी के गांव खटाने में मुकेश से हुई है।
पर गंगा देवी अपने मायके में मां रेशमा और छोटी बहन प्रीती के साथ रहती है। गुरुवार को गंगा ने किसी बात पर अपनी मां को डंडे से पीट दिया। इससे नाराज मां अपनी बहन के घर गांव भुड़िया भेड़ा बिना बताए चली गई। खोजबीन करने पर गंगा को उसकी मां नहीं मिली।
विज्ञापन
इस पर उसने पुलिस से मां के गायब होने की शुक्रवार को शिकायत की। पुलिस ने जांच करने की बात कहकर गंगा को घर भेज दिया था। शनिवार सुबह सात बजे गंगा देवी अपनी बहन प्रीती के साथ राजेपुर थाने पहुंची। वहां दरोगा डोरी लाल ने कहा कि गांव चलो और वह खुद जांच करने आ रहे हैं।
इस पर गंगा थाने से निकली और कुछ दूरी पर साइकिल मुख्य मार्ग पर डाल दी। वहीं दोनों बहनें सड़क पर बैठ गईं और जाम लगा दिया। एक लोडर वाले ने निकलने का प्रयास किया तो उसने उसके वाइपर और शीशे तोड़ दिए। तभी वहां दरोगा डोरी लाल पहुंच गए।
उन्होंने दोनों बहनों को समझाने का प्रयास किया। पर गंगा दरोगा से अभद्रता पर उतारू हो गई। इस पर उन्होंने थाने में महिला सिपाही बुला लीं। उन्होंने गंगा को पकड़ने का प्रयास किया तो वह उन पर वाइपर से हमलावर हो गई। पुलिस कर्मियों ने किसी तरह बचाव करते हुए गंगा को दबोच लिया।
उसे थाने ले जाया गया। सूचना पर रेशमा देवी भी थाने पहुंच गईं। उन्होंने अपने शरीर पर चोट के निशान दिखाए। उसने बताया कि गंगा उसे आए दिन किसी न किसी वजह से पीटती रहती है। इससे वह दुखी की है। वह मेहनत मजदूरी कर किसी तरह परिवार का भरण पोषण करती है।
पुलिस ने रेशमा का मेडिकल परीक्षण कराया और गंगा के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली। गंगा के उपद्रव से करीब पौन घंटे जाम लगा रहा। एसओ राकेश कुमार ने बताया कि गंगा को हिदायत देकर छोड़ा गया है। दोबारा ऐसी हरकत करने पर कार्रवाई की जाएगी।
पति ने कहा, कुछ भी करो हमें मतलब नहीं : पुलिस जब गंगा को थाने ले गई तो उसके पति मुकेश को फोन पर जानकारी दी गई। कहा गया कि इसे यहां से ले जाओ नहीं तो मुकदमा दर्ज किया जाएगा। इस पर मुकेश ने पुलिस से कहा कि आप चाहे जो करो। वह गंगा को अपने साथ नहीं रख पाएगा। वह उससे त्रस्त हो चुका है।
युवती ने उपद्रव कर पुलिस से की अभद्रता, तोड़फोड़
पौन घंटे जाम रहा राजेपुर कस्बा का मुख्य मार्ग
बेटी के पीटने के बाद मां चली गई थी बहन के घर