फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   76 लाख के घोटाले की परमीशन में देरी से अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर

76 लाख के घोटाले की परमीशन में देरी से अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर

Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
76 लाख के घोटाले की परमीशन में देरी से अभी तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर
किसान सेवा सहकारी समिति दक्षिणी की मिनी बैंक (निक्षेप केंद्र) व समति में करीब 76 लाख के घोटाले के मामले में एक सप्ताह बाद भी उच्चाधिकारियों से परमीशन न मिलने से एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है। वहीं सहमति ने एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में रिमाइंडर दिया।
विज्ञापन


कंपिल रोड स्थित सहकारी समिति दक्षिणी की मिनी बैंक में खाताधारकों की जमा रकम व समति में किसानों की रकम में करीब 76 लाख का घोटाला जांच में पिछले दिनों पकड़ा गया था। समिति के अध्यक्ष सुशील राजपूत की शिकायत पर मिनी बैंक व समति को सील कर दिया गया था।
विज्ञापन


डीएम मोनिका रानी के आदेश पर सील खुलवाकर जांच शुरू हुई तो जांच अधिकारी एडीसीओ ने जांच में 76 लाख का घोटाला पाया।

उच्चाधिकारियों के आदेश पर एडीसीओ ने पिछले सप्ताह एफआईआर दर्ज कराने के लिए कोतवाली में तहरीर दी थी। इसमें समिति के तत्कालीन प्रबंध निदेशक व सचिव, तत्कालीन सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक तथा आडिट टीम को भी सहयोग करने में दोषी मानते हुए आरोपी बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाली में दी गई तहरीर में समिति के बड़े अधिकारी शामिल होने की वजह से प्रभारी निरीक्षक ने एफआईआर दर्ज करने के लिये उच्चाधिकरियों से परमीशन मांगी है। परमीशन अभी तक न मिलने से एक सप्ताह बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

शुक्रवार को समिति ने पुलिस को एफआईआर दर्ज करने के लिये कोतवाली में रिमाइंडर भेजा है। प्रभारी निरीक्षक जसवंत सिंह ने बताया एफआईआर दर्ज करने के लिए उच्चाधिकारियों से परमीशन मांगी गई है। इसके बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी।


किसान सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष सुशील राजपूत ने कहा मिनी बैंक में गरीब किसानों ने अपना पेट काटकर बचत कर रुपये जमा किए थे। किसानों की यह रकम का घोटाला हो गया। किसानों का जमा धन वापस न हुआ तो पीड़ित किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने कहा जांच पूरी हो चुकी है। घोटाले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों की लड़ाई लड़ी जाएगी। उनका जमा धन वापस कराया जाएगा।

76 लाख के घोटाले में अब तक दर्ज नहीं हुई एफआईआर

सहकारिता के अधिकारी आरोपी होने की वजह से मांगी गई परमीशन
पिछले सप्ताह जांच अधिकारी ने कोतवाली में दी थी तहरीर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed