फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   किशोरी के अपहरण में पिता-पुत्री को आठ साल की सजा

किशोरी के अपहरण में पिता-पुत्री को आठ साल की सजा

Fri, 29 Mar 2019 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के           अपहरण में पिता-पुत्री को आठ साल की सजा
फर्रुखाबाद के जिला जज जयश्री आहूजा ने किशोरी के अपहरण में पिता-पुत्री को दोषी पाकर आठ साल की सजा सुनाई है तथा दोनों पर 22-22 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर चार माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के देवरामपुर गांव निवासी नन्हीं 9 मई 2016 को अक्षय तीज के दिन पूजा करने के लिए एक गांव की किशोरी को घर से मंदिर बुला ले गई थी। इसके बाद से किशोरी घर नहीं पहुंची। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


गांव के लोगों ने देवरामपुर निवासी पूरनलाल के दो पुत्रों के साथ किशोरी को रेलवे स्टेशन की ओर जाते हुए देखा था। किशोरी के पिता ने घटना की तहरीर शहर कोतवाली में दी। पुलिस ने पूरन लाल व उसकी पुत्री नन्हीं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील व जिला शासकीय अधिवक्ता सुदेश प्रताप सिंह, सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह चौहान ने दलीले पेश कीं और सुनवाई पूरी होने पर जिला जज ने आरोपी पिता और पुत्री को दोषी पाकर सजा व जुर्माने से दंडित किया है।

किशोरी के अपहरण में पिता-पुत्री को आठ साल की कैद

22-22 हजार रुपये किया गया जुर्माना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed