{"_id":"6a9ef8e26c65f8d07a02e74a","slug":"50-gram-pradhans-from-pati-rally-against-allegations-of-commission-taking-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-144060-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कमीशनखोरी के आरोपों पर पाटी के 50 ग्राम प्रधान लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कमीशनखोरी के आरोपों पर पाटी के 50 ग्राम प्रधान लामबंद
Mon, 07 Sep 2026 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। पाटी विकासखंड क्षेत्र के करीब 50 ग्राम प्रधानों ने आरोपी संविदा जेई को तत्काल हटाने और स्वयं सहायता समूहों के लिए खरीदी गई कृषि मशीनों की जांच की मांग को लेकर मोर्चा खोल दिया है। प्रधानों ने चेतावनी दी है कि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो पहले आंदोलन किया जाएगा और जरूरत पड़ी तो सामूहिक इस्तीफा भी दिया जाएगा।
में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी की ओर से तीन सितंबर को उठाए गए कमीशनखोरी के मामले ने तूल पकड़ लिया है। ग्राम प्रधान प्रकाश जोशी के नेतृत्व में सोमवार को डीएम कार्यालय पहुंचे प्रधानों ने कहा कि विवादित संविदा जेई को पूर्व में पाटी क्षेत्र से हटाया गया था, लेकिन बाद में उसे फिर यहीं तैनाती दे दी गई। प्रधानों का आरोप है कि जेई विकास कार्यों में अपेक्षित सहयोग नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में बीडीओ और सीडीओ का तबादला तत्काल कर दिया गया लेकिन जनप्रतिनिधियों के विरोध के बावजूद विवादित जेई के खिलाफ ऐसी कार्रवाई नहीं की गई।
पुनौली के ग्राम प्रधान प्रकाश जोशी ने आरोप लगाया कि वर्ष 2024 में स्वयं सहायता समूहों के लिए कृषि यंत्र खरीदे गए थे, लेकिन अब तक समूह की महिलाओं और जनप्रतिनिधियों ने इन मशीनों को देखा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच की मांग उठने के बाद अब इन यंत्रों की तस्वीरें सामने आ रही हैं जिससे खरीद प्रक्रिया पर सवाल और गहरा गए हैं। प्रधान ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को गुमराह कर उनके खातों से धनराशि निकाले जाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर विवादित जेई को तत्काल पाटी क्षेत्र से कार्यमुक्त करने और कृषि मशीनों की खरीद की जांच कराने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो सांकेतिक धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके बाद 60 ग्राम पंचायतों के प्रधान सामूहिक इस्तीफा देने और ग्रामीण आगामी विधानसभा चुनाव के बहिष्कार पर भी निर्णय ले सकते हैं।
प्रदर्शन के दौरान पुष्पा देवी, त्रिभुवन चम्याल, तनुजा जोशी, देवकी देवी, लक्ष्मी देवी, चंदन राम, नीलावती देवी, ज्योति, सतीश चंद्र जोशी, महेश चंद्र और सुरेंद्र बोहरा समेत कई ग्राम प्रधान मौजूद रहे।