फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Troubled by blackmailing, the married woman committed suicide

Gonda News: ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर विवाहिता ने दी थी जान

Mon, 07 Sep 2026 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 07 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Troubled by blackmailing, the married woman committed suicide
परसपुर। डेहरास के छितौनी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत के मामले में नया मोड़ आया है। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। पिता ने युवक पर फोटो के जरिये उनकी बेटी को ब्लैकमेल व परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


उमरीबेगमगंज थाना क्षेत्र के बड़नापुर गांव निवासी विनोद गौतम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 25 वर्षीय बेटी आरती की शादी करीब पांच वर्ष पहले छितौनी गांव निवासी रवि गौतम से हुई थी। आरोप है कि गांव के ही अजय गौतम के पास उनकी बेटी की फोटो थी। वह फोटो दिखाकर आरती को आए दिन परेशान करता था। पिता का आरोप है कि अजय गौतम की हरकतों से परेशान होकर आरती ने पांच सितंबर की शाम ससुराल स्थित कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि शनिवार देर शाम आरती का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग पाया गया है। मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर अजय गौतम के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक संदीप वर्मा को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed