{"_id":"6a9ef8cf699e1d9b5f0d22dd","slug":"panchayat-at-the-post-mortem-house-after-the-death-of-the-woman-etah-news-c-163-1-eta1004-156229-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर पंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला की मौत के बाद पोस्टमार्टम गृह पर पंचायत
Mon, 07 Sep 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
वीरवती फाइल फोटो
एटा। थाना निधौली कलां क्षेत्र के अंतर्गत गहराना गांव निवासी 27 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। मायके पक्ष ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। एक तरफ महिला का पोस्टमार्टम चल रहा था तो दूसरी ओर मायके और ससुराल पक्ष के लोग पंचायत में लगे थे। मृतका के तीन साल के बच्चे के नाम जमीन कराने के आश्वासन के बाद मायके वाले शांत हुए।
गहराना निवासी वीरवती (27) की रविवार की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष से मृतका के पिता वेदराम ने बताया कि उसके दामाद धर्मेंद्र ने फोन पर सूचना दी कि वीरवती की मौत हो गई। इसके बाद मायके पक्ष के लोग गांव में पहुंचे। उन्होंने मौत की वजह स्पष्ट करने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही जबकि ससुरालीजन बिना पोस्टमार्टम कराए अंतिम संस्कार करने की तैयारी में थे। बाद में शव को पोस्टमार्टम गृह लाया गया और इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसी दौरान मायके पक्ष के लोगों ने मृतका के तीन वर्षीय बेटे कपिल के नाम जमीन कराने की मांग रख दी। इसको लेकर दोनों पक्षों में बहस होने लगी। मामला बढ़ने पर पोस्टमार्टम गृह पर ही पंचायत शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक चली पंचायत के बाद ससुरालीजन ने जमीन कपिल के नाम कराने का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद मृतका के परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए घर ले गए। वहीं पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कही है। संवाद