फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   राजस्थान से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी प्रधान

राजस्थान से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी प्रधान

Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान से पकड़ा गया दुष्कर्म का आरोपी प्रधान
फर्रुखाबाद। दुष्कर्म पीड़िता के अदालत में कलमबंद बयान लेने के बाद पुलिस ने प्रधान के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ की रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। स्वाट टीम धंसुआ के प्रधान को राजस्थान से पकड़ लाई। कोर्ट में पेश करने के बाद उसको जेल भेज दिया है। आरोपी प्रधान के एक साथी को पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन


मऊदरवाजा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती 10 फरवरी को देर शाम फतेहगढ़ कोतवाली के मोहल्ला नेकपुर में सड़क किनारे अर्द्धनग्न अवस्था में मिली थी। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने युवती को फतेहगढ़ कोतवाली भेजा था। पीड़िता ने गांव धंसुआ के प्रधान सुरजीत वर्मा पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। पर पुलिस ने अपने हिसाब से तहरीर लिखाकर प्रधान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया था। पुलिस प्रधान को बचाने में जुट गई। घटना स्थल का निरीक्षण तो किया गया, लेकिन पीड़िता के वहां छूटे कपड़ों को पुलिस ने बरामद नहीं किया। पीड़िता ने अदालत में कलमबंद बयान दर्ज कराए। इससे प्रधान को बचाने के प्रयास में जुटी पुलिस के खेल पर पानी फिर गया। पुलिस ने आनन फानन में छेड़छाड़ में दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी।
विज्ञापन


आरोपी की तलाश के लिए स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित के साथ फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान को लगाया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कानपुर और राजस्थान के धौलपुर में दबिश दी। आरोपी प्रधान सुरजीत वर्मा को धौलपुर से पकड़ कर पुलिस ले आई। शनिवार को पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में आरोपी को बेवर रोड भोलेपुर में टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार होने की जानकारी दी। पीड़िता ने कलमबंद बयान में एक और आरोपी का नाम लिया है। उसकी तलाश की जा रही है। फतेहगढ़ कोतवाल रजनेश चौहान ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed