फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चौकी के पास तीन दुकानों से हजारों की चोरी

चौकी के पास तीन दुकानों से हजारों की चोरी

Thu, 07 Mar 2019 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
चौकी के पास तीन दुकानों से हजारों की चोरी
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर में इटावा-बरेली हाईवे पर चौकी के पास चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ 95 हजार रुपये पार कर दिए। एक साथ तीन दुकानों में चोरी होने से व्यापारियों में गुस्सा है। सुबह चोरी की जानकारी होने पर चौकी इंचार्ज ने जांच की। इसी मार्केट में एक मार्च को भी चोरी हो चुकी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव मदनपुर निवासी राहुल गुप्ता की मदनपुर चौकी से करीब पांच सौ मीटर दूरी पर कोल्डड्रिंक की एजेंसी है। इसी दुकान के पास राजेंद्र गुप्ता और सुरेंद्र गुप्ता की परचून की दुकानें हैं। बुधवार देर शाम ये लोग दुकानें बंद कर घर चले गए। रात में चोरों ने तीनों की दुकानों के ताले तोड़ कर 95 हजार रुपये पार कर दिए। इसमें राहुल गुप्ता की दुकान से 45 हजार, राजेंद्र की दुकान से 20 हजार और सुरेंद्र गुप्ता की दुकान से 30 हजार रुपये शामिल हैं। सुबह चोरी की जानकारी हुई। व्यापारियों ने कोतवाली में मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन


सुबह मदनपुर चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जादौन ने मौके पर पहुंच कर जांच की। चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि स्टाफ की कमी है। चौकी में उनके साथ एक दीवान ही रहता है। इससे गश्त सही से नहीं हो पाती है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed