{"_id":"5d067da28ebc3e578a54a2ed","slug":"1560706454817-farrukhabad-news43","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता से 17 हजार की टप्पेबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
फल विक्रेता से 17 हजार की टप्पेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजेपुर तिराहे पर फल विक्रेता से कार सवार युवक ने 17 हजार रुपये की टप्पेबाजी कर ली। युवक ने थाने में तहरीर दी तो प्रभारी निरीक्षक ने टप्पेबाज से फोन पर बात की। वह रुपये लेकर भागने की बात से साफ मुकर गया।
थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत गांधी के मजरा कुइयां निवासी इस्लाम पुत्र बंगाली राजेपुर तिराहे पर फलों की ठेली लगाता है। शनिवार शाम को उसके पास दो युवक आए। उन्होंने बताया कि हमारे यहां भागवत चल रही है। सात दिन तक लगातार करीब तीन हजार रुपये के फल लेंगे। साथ ही खुले रुपये 100, 50 व दो सौ रुपये के नोट जितने ज्यादा से ज्यादा हो जाएं वो चाहिए होंगे। फल विक्रेता तैयार हो गया। वह अपना मोबाइल नंबर भी दे गया।
इसके बाद रविवार सुबह एक युवक करीब नौ बजे उसकी ठेली पर पहुंचा। उसने खुद को दरोगा बताया। उसने 2975 रुपये के फल खरीदे। इसमें 40 दर्जन केले, 15 किलो आम, दो किलो अनार, पांच किलो सेब, पांच पीस हरे नारियल लिए। उसने फल डिग्गी में रखवा कर उसे रुपये भी दे दिअ। इसी दौरान उसने साढ़े 17 हजार रुपये के 50, 100 व 200 के नोट भी लिए। कार में फल लदने के बाद उसने कहा कि रुपये घर ही भूल आया हूं।
विज्ञापन
साथ में गांव खानपुर तक चलो वहां से रुपये भी दे दूंगा व तुम फलों की अपनी क्रेट भी वापस ले आना। इस पर फल विक्रेता उसके साथ कार में बैठ गया। एक किलोमीटर आगे बढ़ने के बाद ही उसने कहा डिग्गी खुली रह गई है उसे बंद कर दो। फल विक्रेता जैसे ही उतरा वह कार ले कर भाग गया। इस पर वह पहले कार के पीछे भाग, फिर वह गांव खानपुर पर गया। वहां भागवत स्थल पर पहुंच कर जानकारी की तो पता चला वहां ऐसा कोई आदमी है ही नहीं।
इसके बाद फल विक्रेता ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह ने जब आरोपी से फोन पर बात की तो वह फलों के रुपये देने की बात पर अड़ा रहा। उसने कहा कि वह कोई रुपये लेकर नहीं आया है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि फल विक्रेता से टप्पेबाजी हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
फल विक्रेता से 17 हजार की टप्पेबाजी
भागवत के बहाने रुपये ठग कर भाग गया युवक