{"_id":"5cf6b522bdec22072c333209","slug":"155967209314-farrukhabad-news98","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा सांड़ के हमले से महिला की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
आवारा सांड़ के हमले से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव कुम्हारी नगला में खेतों की ओर जा रही महिला पर सांड़ ने हमला कर घायल कर दिया। कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। घर में चल रही बेटी की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।
गांव कुम्हारी नगला निवासी शीशराम वर्मा की 48 वर्षीय पत्नी नन्हीं देवी पैरों से दिव्यांग थीं। मंगलवार को वह अपने घर के पीछे खेतों की शौच के लिये जा रही थीं। तभी सांड़ ने उन पर हमला कर दिया। चीख पुकार पर परिजन व अन्य ग्रामीण पहुंचे तब तक वे गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने बमुश्किल सांड़ को वहां से भगाया। गंभीर हालत में नन्हीं देवी को परिजन पास के गांव में एक झोलाछाप के पास ले गए, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रोते बिलखते परिजन शव को घर लेकर पहुंचे। शीशराम ने बताया उनकी तीन पुत्रियां शीतला, विनीता, पूजा व एक पुत्र विकास है।
विज्ञापन
वह गांव में सब्जी की दुकान चलाते हैं। छोटी बेटी पूजा की 16 जून को पास गांव सिमरा नगला से बारात आने वाली है। बेटी की शादी के लिये घर में तैयारियां चल रहीं थीं। सूचना पर कोतवाल जेपी शर्मा, एसआई नरसिंह, महिला दरोगा मीनेष पचौरी मौके पर पहुंचीं। महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सांड़ के हमले से महिला की मौत
घर मे चल रही हैं बेटी की शादी की तैयारियां