फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   भूमि विवाद में गोली चली, दो भाई व बहन घायल

भूमि विवाद में गोली चली, दो भाई व बहन घायल

Tue, 04 Jun 2019 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
भूमि विवाद में गोली चली, दो भाई व बहन घायल
क्षेत्र के गांव रूनी चुरसई में मंगलवार को भूमि विवाद की रंजिश में दो पक्ष भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने के साथ फायरिंग हुई। इसमें गोली लगने से युवक, जबकि लाठी-डंडे से हमले में भाई व बहन घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस गोली चलते देख भाग गई। इस पर परिजनों ने विरोध में छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। थाना पुलिस ने एक युवक को तमंचा सहित हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन



गांव रूनी चुरसई निवासी रामनिवास व राजाराम के बीच पट्टे की भूमि पर कब्जे को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। रामनिवास ने चार दिन पूर्व अपनी भूमि छोड़ने को कहा तो गालीगलौज हो गया। इसी रंजिश के चलते मंगलवार को विवाद हो गया।
विज्ञापन


मामला तूल पकड़ने पर लाठी डंडे चल गए और फायरिंग होने लगी। सीने में गोली लगने से रामनिवास का पुत्र सुशील उर्फ बंटू गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि दूसरा पुत्र सुनील व पुत्री कमलेश कुमारी घायल हो गई। रामनिवास की सूचना पर यूपी-100 पुलिस मौके पर पहुंची और फायरिंग होते देख लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस पर रामनिवास ने यूपी-100 पुलिस पर दूसरे पक्ष से रुपये लेकर लौटने का आरोप लगाया। वहीं पुलिस की इस कार्यप्रणाली के विरोध में ग्रामीणों ने छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। जानकारी पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। मुकदमा लिखने के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया।

सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह ने भी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन की। रामनिवास ने पुलिस को राजाराम सहित पांच लोगों द्वारा हमला करने की जानकारी दी। पुलिस ने एक आरोपी को घर में दबिश देकर पकड़ लिया। उसके पास से एक तमंचा व कारतूस भी बरामद हुआ।


वहीं रामनिवास की पुत्री कमलेश ने पुलिस को घटनास्थल से मिले दो कारतूस के खोखे भी सौंपे। गोली लगने से घायल सुशील को लोहिया अस्पताल, जबकि लाठी-डंडों से घायल सुनील व कमलेश कुमारी को सीएचसी कमालगंज भेजा गया। थानाध्यक्ष अंगद सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

भूमि विवाद में गोली चली, दो भाई व बहन घायल

फायरिंग होते देख यूपी-100 पुलिस भागी

परिजनों ने छिबरामऊ मार्ग पर लगाया जाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed