{"_id":"5cf6b51bbdec22077268b56b","slug":"155967208716-farrukhabad-news167","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज मिस्त्री ने फांसी लग कर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
राज मिस्त्री ने फांसी लग कर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के पसियापुर गांव निवासी राज मिस्त्री ने फांसी लगा कर जान दे दी। मामले में परिजन कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। हालांकि ग्रामीण दबी जुबान से घरेलू विवाद की बात कह रहे हैं।
पसियापुर गांव निवासी बबलू (25) राजमिस्त्री का काम करता है। उसके पिता दयाराम भी राज मिस्त्री हैं। करीब दो साल पहले बबलू की शादी पूजा से हुई थी। तीन दिन पहले बबलू के मामा राकेश की बीमारी से मौत हो गई। इस पर उसकी मां रानी कानपुर के जरापुर्वा गई थी।
मंगलवार को पिता दयाराम काम करने पड़ोसी गांव बड़ी कुइयां गए थे। घर में बबलू व पूजा ही थे। करीब 11 बजे खाना खा कर पूजा घर के बरामदे में सो गई। वहीं बबलू सोने के लिए अंदर कमरे में चला गया। रात साढ़े 12 बजे के आसपास जब वह बाहर नहीं निकला तो पूजा ने अंदर जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था।
विज्ञापन
खिड़की से देखने पर बबलू का शव रस्सी के फंदे से छत में लगे कुंडे से लटक रहा था। उसके शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने रस्सी काट कर शव नीचे उतारा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। पत्नी ने बताया कि वह लोग खाना खाने के बाद सोने चले गए थे। इस विषय में कुछ पता नहीं है। थानाध्यक्ष रामबाबू सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच व पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।
राज मिस्त्री ने फांसी लगा कर दी जान
घटना की वजह नहीं हो सकी स्पष्ट