फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दंपती पर ज्वलनशीन पदार्थ फेंका, मुकदमा दर्ज

दंपती पर ज्वलनशीन पदार्थ फेंका, मुकदमा दर्ज

Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
दंपती पर ज्वलनशीन पदार्थ फेंका, मुकदमा दर्ज
12 दिन पूर्व हुई मारपीट के मामले में पुलिस के सुनवाई न करने पर पीड़ित दंपति ने न्यायालय में याचिका दायर की। मंगलवार को कचहरी से लौटते समय आरोपियों ने बाइक से ओवरटेक कर उनके ऊपर कोई ज्वलनशील पदार्थ फेंक दिया।
विज्ञापन


इसमें वह बाल-बाल बच गए। इस पर दंपति ने तेजाब फेंकने का आरोप लगाया। एएसपी के आदेश पर फतेहगढ़ कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
राजेपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर सबलपुर गांव निवासी राजीव अपनी पत्नी आरती के साथ मंगलवार को एएसपी से मिले।


उन्होंने शिकायत की कि 12 दिन पूर्व गांव निवासी राधेश्याम आदि ने पत्नी को मारपीट के घायल कर दिया था। थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इस पर उन्होंने न्यायालय में याचिका दायर की। मंगलवार को वह पत्नी के साथ बाइक से कचहरी आए थे।
विज्ञापन



लौटते समय जजेज कालोनी बरगदियाघाट के पास राधेश्याम, नरेश पाल, विकास ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया। राधेश्याम ने बोतल से कोई तरल पदार्थ फेंका। पत्नी के मुंह पर दुपट्टा बंधा होने से चेहरा बच गया, जबकि उनके ऊपर भी छींटे पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शरीर में जलन होने पर वह लोग चिल्लाने लगे। इस पर आरोपी तेजाब डालने की जानकारी देकर धमकी देते हुए चले गए। इससे पूर्व भी आरोपी मुकदमे में समझौते के लिए धमकी दे चुके हैं। एएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए फतेहगढ़ कोतवाली के इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह यादव को कार्यालय बुलाकर पीड़िता के जांच के लिए भेजा।



इंस्पेक्टर ने बताया कि मामले की जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित दंपति का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। इसमें ज्वलनशील पदार्थ डाले जाने की बात सामने आई है।


दंपति पर फेंका ज्वलनशीन पदार्थ, मुकदमा दर्ज

मारपीट की रंजिश का मामला, कचहरी से वापस जाते समय हुई वारदात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed