{"_id":"5ced75c5bdec2207897f2f6a","slug":"155906610114-farrukhabad-news172","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत से घुसे चोर तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छत से घुसे चोर तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए
विज्ञापन
छत से घर के अंदर घुसे चोर कमरे में रखी अलमारी तोड़कर 3.30 लाख रुपये के जेवरात और 70 हजार रुपये चोरी कर ले गए। परिवार वालों को इसकी जानकारी सुबह सो कर छत से नीचे आने पर हुई।
मऊदरवाजा थाना क्षेत्र के गांव महमदपुर करसान निवासी लालराम सोमवार रात परिवार समेत छत पर सो रहे थे। रात में चोर छत के सहारे जीने से घर में उतर आए। कमरे में रखी अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। उसमें रखे करीब 3.30 लाख रुपये के जेवर व 70 हजार रुपये चोरी कर भाग गए।
मंगलवार सुबह छत से सोकर सभी लोग नीचे आए तो कमरे के दरवाजे खुले पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्से में रखे कपड़े फैले थे। उसमें रखे जेवर व रुपये गायब थे। पीड़ित ने थाने में घटना की तहरीर दी है। एसओ विनय प्रकाश राय ने बताया कि घटना की कोई तहरीर नहीं आई है। इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
छत से घुसे चोर तीन लाख के जेवर चोरी कर ले गए
सुबह जागे घर के लोग तब हुई जानकारी