{"_id":"5ce9732bbdec2207680ec48a","slug":"155880329315-farrukhabad-news95","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिर कर अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुएं में गिर कर अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई जनपद से अपने बहनोई के घर आया अधेड़ गुरुवार रात आई आंधी बारिश में कुएं में गिर गया। तलाश करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को चरवाहों ने उसका शव कुएं में पड़ा देखा। परिजन उसके शव को गांव ले गए।
जनपद हरदोई थाना हरपालपुर क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी राजेंद्र (55) कुछ दिन पहले अपने बहनोई सुरेश के घर राजेपुर थाना क्षेत्र के कड़क्का आए थे। गुरुवार को वह रामगंगा के किनारे सुरेश के खेत पर गए थे।
रात में वापस आते समय तेज आंधी आने से वह श्रीकृष्ण पाल के खेत में बने कुएं में गिर पड़े। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर चारों ओर उनकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार शाम को जानवर चराने पहुंचे चरवाहों को कुएं में उसका शव उतराता दिखा।
विज्ञापन
उन्होंने गांव में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे सुरेश ने उनकी शिनाख्त की और शव को बाहर निकलवाया। सूचना पर पिथनापुर से आए उसके परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को गांव ले गए। राजेंद्र की शादी नहीं हुई थी।
कुएं में गिरकर अधेड़ की मौत
हरदोई से अपने बहनोई के घर आया था अधेड़