{"_id":"5c056346bdec22415b0965e7","slug":"154385700912-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवकों को पीट लूटा, पुलिस जीप पर की फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवकों को पीट लूटा, पुलिस जीप पर की फायरिंग
Updated Mon, 03 Dec 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)। पिकअप सवार बदमाशों ने बाइक से जा रहे दो युवकों को तमंचा लगाकर नगदी और सामान लूट लिया। किसी प्रकार युवक वहां से जान बचाकर भागे और ढाबे पर मौजूद पुलिस कर्मियों को सूचना दी। लुटेरों ने पीछा करने पर पुलिस जीप पर फायरिंग कर दी। फायरिंग होने से पुलिस ने गाड़ी रोक दी। इतने में लुटेरे फरार हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के गांव जिंदापुर निवासी सचिन सिंह गौर पुत्र देवेंद्र सिंह सूरत की एक फैक्ट्री में काम करता है। कुछ समय पहले वह अपने घर पर आया था। रविवार रात करीब तीन बजे सचिन सिंह अपने गांव के ही साथी शीलेंद्र सिंह पुत्र रामऔतार के साथ बाइक से फर्रुखाबाद रेलवे स्टेशन जा रहा था। सचिन को गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस से गुजरात जाना था। यह लोग ताजपुर मार्ग से होकर आ रहे थे। जब यह लोग कारगिल पेट्रोल पंप के पास पहुंचे उसी समय पिकअप सवार बदमाशों ने बाइक को ओवरटेक कर रोक लिया। बाइक रुकते ही बदमाशों ने तमंचा लगा दिया। बदमाशों ने युवकों के साथ मारपीट कर नगदी और मोबाइल लूट लिया।
इस दौरान बदमाशों ने दोनों की जैकेट भी छीन ली। किसी प्रकार दोनों युवक बदमाशों की चंगुल से छूट कर भाग निकले। युवकों ने कुछ ही दूरी पर स्थित दीपक ढाबा पर पहुंच कर वहां मौजूद पुलिस को इसकी सूचना दी। एचसीपी रामसरन यादव फोर्स के साथ दोनों युवकों को जीप पर बैठाकर बदमाशों का पीछा करने लगे। नगला बहादुर स्थित रेलवे क्रासिंग के पास बदमाशों को पुलिस का सायरन सुनाई दिया तो बदमाशों ने पुलिस की जीप पर फायरिंग कर दी। इससे पुलिस की जीप रुक गई। इसका फायदा उठा कर पिकअप सवार बदमाश संकिसा की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
सोमवार सुबह सचिन सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। सचिन सिंह ने बताया कि बदमाश उनके पास से तीन हजार रुपये और शीलेंद्र से 1500 रुपये ले गए। इसके अलावा दोनों से कीमती मोबाइल भी छीन ले गए। कोतवाल दधिबल तिवारी ने बताया कि फायरिंग नहीं हुई थी। सचिन सिंह ने बताया कि बदमाशों ने तीन फायर किए थे।