फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   बसपा नेता के देवरों पर दुष्कर्म का मुकदमा

बसपा नेता के देवरों पर दुष्कर्म का मुकदमा

Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
शमसाबाद (फर्रुखाबाद)। गर्भवती किशोरी के मामले में नगर निकाय चुनाव लड़ीं बसपा प्रत्याशी इरशाद बी के एक देवर के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं, दूसरे देवर पर धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में छापेमारी की लेकिन पकड़ में नहीं आए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला की किशोरी का बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परीक्षण कराया गया तो वह गर्भवती निकली। किशोरी की मां ने एक व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। गुरुवार को इस मामले में किशोरी की मां ने बसपा नेता इरशाद बी के देवर अबसार और इजहार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया कि महिला की 15 वर्षीय पुत्री कक्षा पांच में पढ़ती है। 10 अप्रैल 2018 को किशोरी घर के बाहर खेल रही थी। 45 वर्षीय अबसार किशोरी का मुंह दबाकर घर ले गया और तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। एसओ जयंती प्रसाद गंगवार ने बताया कि महिला की तहरीर पर अबसार के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की रिपोर्ट और और भाई इजहार के खिलाफ धमकाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


बसपा नेता इरशाद बी ने कहा कि राजनैतिक कारणों से देवरों को फंसाया गया है। दोनों जरदोजी का काम करते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2017 में हुए नगर निकाय चुनाव में इजहार की भाभी इरशाद बी बसपा से शमसाबाद नगर पंचायत से चेयरमैन की प्रत्याशी थीं। बसपा जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में इरशाद बी को बसपा ने टिकट दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed