फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   महिला बोगी में पुरुषों के आने पर मारपीट, अफरातफरी

महिला बोगी में पुरुषों के आने पर मारपीट, अफरातफरी

Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कालिंदी एक्सप्रेस में महिला बोगी में पुरुषों के आ जाने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। सूचना पर जीआरपी मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों को थाने ले आई। महिला कांस्टेबल के न होने पर उनका मेडिकल नहीं कराया जा सका।
विज्ञापन




कानपुर से दिल्ली जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस शनिवार रात फर्रुखाबाद स्टेशन पर पहुंची। यहां पर जहानगंज का एक परिवार महिला बोगी में बैठ गया। नवाबगंज का एक परिवार भी आ गया। उनके साथ में पुरुष भी थे। इस पर जहानगंज के परिवार ने इसका विरोध किया। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी। इससे बोगी में अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते दोनों पक्ष ट्रेन से उतरकर प्लेटफार्म पर मारपीट करने लगे। इसमें दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। नवाबगंज के परिवार वालों का कहना था कि उन लोगों ने जीआरपी को पैसे दिए। जीआरपी ने ही उनको यहां पर बैठाया। जहानगंज पक्ष के लोगों का कहना था कि महिला बोगी में केवल महिलाओं को ही बैठाया जा सकता है। इसकी सूचना जीआरपी को दी गई। जीआरपी के जवान दोनों पक्षों को थाने ले गए।
विज्ञापन



जहानगंज पक्ष की लोग दो महिलाएं घायल हो गईं। मेडिकल कराने के लिए जीआरपी में महिला कांस्टेबल न होने पर घायलों का मेडिकल नहीं हो पाया। इस दौरान दोनों पक्षों की ट्रेन छूट गई। इसको लेकर भी थाने में दोनों पक्षों में गालीगलौज होने लगा। थाना प्रभारी मुकेश मलिक ने बताया कि मारपीट के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। इसके बाद वह लोग चले गए। उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल अवकाश पर चल रही हैं। रुपये का जो आरोप लगाया गया वह गलत है। जीआरपी के जवानों ने किसी को भी महिला बोगी में नहीं बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



-एक पक्ष ने जीआरपी पर पैसे लेकर बैठाए जाने का लगाया आरोप
-महिला सिपाही के न होने पर नहीं हो पाया मेडिकल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed