फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   दोना पतल की दुकान में चोरों ने हजारों को माल उड़ाया

दोना पतल की दुकान में चोरों ने हजारों को माल उड़ाया

Sat, 10 Nov 2018 09:44 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 09:44 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। दोना पत्तल की दुकान में छत के रास्ते घुसे चोरों ने इनवर्टर समेत हजारों रुपये कीमत का माल पार कर दिया। सूचना पर पहुंचे प्रभारी कोतवाल ने छानबीन की।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के मोहल्ला नाला मछरट्टा निवासी श्याम गुप्ता की लिंजीगंज बाजार में दोना पत्तल की दुकान है। शुक्रवार रात चोर दुकान के पीछे से छत पर आ गए और लोहे के गेट को उचका कर जीने से अंदर पहुंच गए। चोरों ने दो इनवर्टर के साथ ही हजारों का माल चोरी कर लिया। शनिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे श्याम गुप्ता को चोरी की जानकारी हो सकी। इधर दुकान में चोरी होने की जानकारी पर लिंजीगंज व्यापार मंडल के व्यापारी नेता कमलेश गुप्ता समेत कई व्यापारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


घटना की सूचना कमलेश गुप्ता ने पुलिस को दी। सूचना पर प्रभारी कोतवाल देवेंद्र गंगवार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। व्यापारी नेता ने पुलिस को बताया कि लिंजीगंज बाजार में पहले भी कई चोरी हो चुकी हैं। रात में पुलिस बाजार में गश्त नहीं करती है। इससे चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। दुकानदार श्याम गुप्ता ने बताया कि चोर दो इनवर्टर के अलावा करीब 30 हजार का माल चोरी कर ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed