{"_id":"5be5d28ebdec221e2f5b65e1","slug":"15417882566-farrukhabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबियों ने होमगार्ड को पीटा, रुपये लूटन का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबियों ने होमगार्ड को पीटा, रुपये लूटन का आरोप
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंपिल (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के कादरदादपुर सराय के पास शराब के नशे में हमलावरों ने होमगार्ड को पीट दिया। होमगार्ड ने 4800 रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने एक हमलावर को हिरासत में लिया है।
महमूदपुर पट्टी सपा गांव निवासी अजय पाल कंपिल थाने में होमगार्ड हैं। गुरुवार शाम अजय अपने साथी सुनील के साथ बाइक से कादरदादपुर सराय गांव से लौट रहे थे। गांव से निकलते ही सड़क पर करीब पांच-छह लोग शराब के नशे में गालीगलौज कर रहे थे। अजय ने उनसे सड़क से हटने को कहा तो उन्होंने गालीगलौज किया। विरोध करने पर हमलावरों ने अजय को पीट दिया।
सुनील ने ग्रामीणों को बुलाया तो हमलावर मौके से भाग गए। अजय पाल की सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने कादरदादपुर सराय निवासी एक हमलावर को पकड़ लिया। अजयपाल ने बताया कि युवक शराब के नशे में सड़क पर खड़े थे। बाइक निकालने के लिए उनसे हटने को कहा तो उन्होंने पीट दिया। हमलावर जेब में रखे 4800 रुपये लूटकर भाग गए। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि लूट की घटना गलत है। मारपीट हुई है। ब्यूरो
विज्ञापन
-कार्यवाहक थानाध्यक्ष ने बताया कि लूट की घटना गलत
अमर उजाला ब्यूरो