फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   चेयरमैन की मदद करने में एसओ कंपिल हो गए लाइन हाजिर

चेयरमैन की मदद करने में एसओ कंपिल हो गए लाइन हाजिर

Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
Updated Mon, 29 Oct 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
फर्रुखाबाद। कंपिल चेयरमैन और उनके भाइयों के खिलाफ शिकायत करने वाले को पांच लाख रुपये केे मुकदमे से पाबंद करना कंपिल एसओ महेंद्र नाथ त्रिपाठी को भारी पड़ा गया। पीड़ित की शिकायत पर एसपी संतोष मिश्रा ने एसओ कंपिल को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन


कंपिल थाना क्षेत्र के मोहल्ला बारह पत्थर निवासी कमलेश पाठक ने चेयरमैन उदयपाल सिंह और उनके भाइयों के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें चेयरमैन से खुद को खतरा बताया था। इसकी जांच सीओ अमृतपुर को दी गई थी। सीओ अमृतपुर सुरेंद्र तिवारी ने कंपिल एसओ महेंद्र नाथ तिवारी को कंपिल चेयरमैन और उनके भाइयों को मुचलका भरवा कर पाबंद करने का आदेश दिया था। एसओ कंपिल महेंद्र नाथ त्रिपाठी ने शिकायत करने वाले कमलेश पाठक को भी पांच लाख रुपये से पाबंद कर कार्रवाई कर दी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एसपी से की। एसपी ने कंपिल एसओ महेंद्रनाथ त्रिपाठी को लाइन हाजिर कर दिया।
विज्ञापन


उधर, कंपिल कसबा प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि चेयरमैन उदयपाल सिंह यादव, इनके भाई जिला पंचायत सदस्य नीलेश यादव, रीतेश यादव और बारा पत्थर निवासी सत्यपाल के अलावा कमलेश पाठक और पूर्व चेयरमैन उमाशंकर शुक्ल उर्फ छोटे शुक्ल को पाबंद किया गया था। पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया कि बलवा के 26 आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए गए थे। उसका महेंद्रनाथ त्रिपाठी ने पालन नहीं किया। इसके चलते उन्हें लाइनहाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed